यह रणनीति कारगर नहीं रही तथा अक्षर रन बनाने के लिए जूझते रहे। उनके 17वें ओवर में आउट होने से भारत का स्कोर छह विकेट पर 112 रन हो गया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कार्तिक के नाबाद 30 रन से भारत छह विकेट पर 148 रन तक पहुंच पाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अक्षर पटेल को दिनेश कार्तिक से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजना भले ही अजीब लगे लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में लिए गए इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि एक-दो रन लेने (स्ट्राइक रोटेट करने) के लिए परिस्थितियों को देखकर ऐसा किया गया।
विज्ञापन
यह रणनीति कारगर नहीं रही तथा अक्षर रन बनाने के लिए जूझते रहे। उनके 17वें ओवर में आउट होने से भारत का स्कोर छह विकेट पर 112 रन हो गया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कार्तिक के नाबाद 30 रन से भारत छह विकेट पर 148 रन तक पहुंच पाया। श्रेयस ने कहा, ‘हमने पहले भी ऐसी रणनीति अपनाई थी। अक्षर जब क्रीज पर उतरे तो हमारे पास सात ओवर बचे थे। वह एक दो रन ले सकते हैं और स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं।’