नागपुर भाजपा के प्रवक्ता चंदन गोस्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने विरोध स्थल पर अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और कहा कि पार्टी इस संबंध में पुलिस में शिकायत करेगी।
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राहुल गांधी को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने राहुल के समर्थन में देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान नागपुर में पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के दौरान टिप्पणी की
नागपुर कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष शेख हुसैन ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी से पूछताछ करने पर पीएम की आलोचना करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की।
पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी भाजपा
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए नागपुर में ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं पीएम मोदी के खिलाफ हुसैन की टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए नागपुर भाजपा ने कहा कि वह मंगलवार को उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी।