फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: केएल राहुल केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में फेल, सुनील गावस्कर ने बताया क्यों आउट हुए?

Tue, 11 Jan 2022 05:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

उपकप्तान केएल राहुल केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 12 रन ही बना सके। वहीं, मयंक अग्रवाल 15 रन ही बना सके। भारत के पूर्व कप्तान और महानत बल्लेबाजों में एक सुनील गावस्कर ने विस्तार से बताया है कि राहुल क्यों और कैसे आउट हो गए।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही। केपटाउन में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत के दोनों ओपनर्स फेल हो गए। मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उपकप्तान केएल राहुल पहली पारी में सिर्फ 12 रन ही बना सके। वहीं, मयंक अग्रवाल 15 रन ही बना सके। भारत के पूर्व कप्तान और महानत बल्लेबाजों में एक सुनील गावस्कर ने विस्तार से बताया है कि राहुल क्यों और कैसे आउट हो गए।
विज्ञापन


राहुल ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक लगाया था। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर केपटाउन टेस्ट के पहले दिन लंच के दौरान राहुल के आउट होने के बारे में विस्तार से बात की। गावस्कर ने कहा कि राहुल फ्रंट फुट पर स्वभाविक रूप से आ जाते हैं। यह उनकी आदत बन चुकी है। भारत के पूर् कप्तान का मानना है कि आधुनिक युग के बल्लेबाज क्रीज की गहराइयों का इस्तेमाल ठीक से नहीं कर पाते हैं। उन्हें ऐसा करना मुश्किल लगता है। 

गावस्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें एक अच्छी गेंद मिली। देखिए आज मुझे लगता है कि हर बल्लेबाज फ्रंट फुट पर जा रहा है। अगर आप स्लो मोशन रिप्ले पर नजर डालें तो देखेंगे कि वह इतने लंबे हैं कि गेंद फेंके जाने से पहले ही फ्रंट फुट पर जा चुके हैं। ऐसे में जब आपके पास ऐसी स्थिति होती है जहां आपको पिछले पैर पर जाना पड़ता है, तो आप अपनी क्रीज का उपयोग करने में सक्षम नहीं होते हैं। आप केवल फ्रंट फुट के बारे में सोच रहे हैं, बैक फुट नहीं।"
विज्ञापन




गावस्कर का मानना है कि राहुल सहित आजकल के बल्लेबाज अगर तेज गेंदबाजी को मदद करने वाली परिस्थतियों में बैकफुट पर बल्लेबाजी करें तो ज्यादा सफल हो सकते हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने पहले टेस्ट मैच के दौरान बताया था कि कप्तान विराट कोहली को भी तेज गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में बैक फुट पर ज्यादा खेलना चाहिए। कोहली के लिए पिछले दो साल बल्लेबाज के तौर पर ठीक नहीं गए हैं। वे 22 नवंबर 2019 के बाद से शतक नहीं लगा सके थे। विराट ने अपना पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें