फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका पर बरपाया कहर, श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद को छोड़ा पीछे

Wed, 12 Jan 2022 09:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट लिए हैं। संयोग कि बात है कि बुमराह ने इसी मैदान पर 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था और तब दोनों पारियों को मिलाकर चार विकेट लिए थे।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहली पारी में 223 और दक्षिण अफ्रीका 210 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 13 रनों की बढ़त हासिल हुई। पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट लिए हैं। संयोग कि बात है कि बुमराह ने इसी मैदान पर 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था और तब दोनों पारियों को मिलाकर चार विकेट लिए थे।
विज्ञापन


बुमराह ने केपटाउन में चल टेस्ट की पहली पारी में 42 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, मार्को जेन्सन और लुंगी एनगिडी को आउट किया। बुमराह के करियर का यह सातवां फाइव-विकेट हॉल है। वे विदेश में सबसे ज्यादा फाइव-विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाजों में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इरफान पठान की बराबरी कर ली है।

विदेश में सबसे ज्यादा फाइव-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज
गेंदबाज टेस्ट फाइव-विकेट हॉल
कपिल देव 66 12
ईशांत शर्मा 69 12
जहीर खान 54 8
इरफान पठान 15 7
जसप्रीत बुमराह 25 7
जवागल श्रीनाथ 35 5
वेंकटेश प्रसाद 22 5
विज्ञापन





बुमराह के लिए दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा अब तक ठीक रहा है। उन्होंने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर पांच विकेट लिए थे। जोहानिसबर्ग टेस्ट में जसप्रीत को एक सफलता मिली थी। अब केपटाउन टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में ही पांच विकेट ले लिए हैं। इस तरह उनके तीन टेस्ट में 11 विकेट हो गए हैं। वे भारत के लिए इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट मोहम्मद शमी ने लिए हैं। शमी को अब तक 13 सफलता मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें