फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: राहुल द्रविड़ फिर से बने विकेटकीपर? दीपक चाहर ने दिखाई स्विंग की कला, देखिए भारत के अभ्यास-सत्र का मजेदार वीडियो

Tue, 21 Dec 2021 05:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग

सार

भारतीय टीम का जोहान्सबर्ग के सेंचूरियन स्टेडियम में नेट्स प्रैक्टिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें राहुल द्रविड़ विकेट के पीछे विकेटकीपिंग करते नजर आ रहे।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम का अभ्यास - फोटो : instagram@deepak_chahar9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। टीम इंडिया भी अभ्यास में कोई कसर नहीं छोड़ रही। कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में भारतीय खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। कोच द्रविड़ खुद भी खिलाड़ियों पर पैनी नजर रख रहे हैं और समय-समय पर अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए उन्हें टिप्स दे रहे हैं।

विज्ञापन


राहुल द्रविड़ के लिए बतौर कोच यह पहला विदेशी दौरा है और ऐसे में वह किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि वह खुद भी अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों के साथ-साथ लगे हुए हैं। 
भारतीय टीम का जोहान्सबर्ग के सेंचूरियन स्टेडियम में नेट्स प्रैक्टिस का ऐसा ही एक वीडियो टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इसमें राहुल द्रविड़ विकेट के पीछे विकेटकीपिंग करते नजर आ रहे। वैसे यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने समय-समय पर टीम की जरूरतों के हिसाब से खुद को ढाला है। 
विज्ञापन




द्रविड़ को परिस्थिति और मांग के हिसाब से ढलने के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए अलग-अलग मौकों पर बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग, गेंदबाजी भी की और टीम की जरूरतों को पूरा किया। 

द्रविड़ की विकेटकीपिंग के दौरान दीपक चाहर गेंदबाजी करते दिखे। वह नेट्स में सटीक लाइन लेंथ के साथ गेंद को दोनों तरफ स्विंग करते दिखे। 

बता दें कि भारतीय टीम को यहां कोई भी अभ्यास मैच नहीं खेलना है, ऐसे में उसके पास नेट्स में प्रैक्टिस ही एक बड़ा विकल्प और मौका है, जिसे टीम इंडिया पूरी तरह से भुनाने में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें