फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: निर्णायक मुकाबले के लिए केप टाउन पहुंची टीम इंडिया, होटल में हुआ जोरदार स्वागत, BCCI ने शेयर किया वीडियो

Sat, 08 Jan 2022 10:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं और तीसरे और निर्णायक मुकाबले के लिए आखिरी पड़ाव पर पहुंचने लगी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल केप टाउन पहुंच चुकी है जहां तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन
केप टाउन पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : screengrab from twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं और तीसरे और निर्णायक मुकाबले के लिए आखिरी पड़ाव पर पहुंचने लगी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल केप टाउन पहुंच चुकी है जहां तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। 

विज्ञापन


टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग से उड़ान भरी और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत चार्टर्ड विमान से केपटाउन पहुंची। यहां उसका होटल में जोरदार स्वागत हुआ। स्थानीय लोक कलाकारों के साथ कुछ भारतीय कलाकारों ने भी संगीत और ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक अंदाज में भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय खिलाड़ियों के सफर और पूरे पल का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसमें खिलाड़ी भी काफी सुकून में नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'केप टाउन पहुंच गए'। 
 

टीम के उप-कप्तान केएल राहुल और कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि कप्तान विराट कोहली आखिरी टेस्ट में टीम में वापसी करेंगे। विराट पीठ की दर्द की वजह से वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली जिसमें मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच केपटाउन में 11 जनवरी से खेला जाएगा। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं तो ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें