फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट, सीएसए मनाएगा 30 साल के क्रिकेट संबंधों का जश्न

Wed, 22 Dec 2021 08:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें तीन जनवरी को दूसरे टेस्ट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। यह टेस्ट मैच जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मौके पर क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) बड़े स्तर पर समारोह आयोजित करेगा।
विज्ञापन
वांडरर्स स्टेडियम - फोटो : twitter@WanderersZA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें तीन जनवरी को दूसरे टेस्ट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। यह टेस्ट मैच जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मौके पर क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) बड़े स्तर पर समारोह आयोजित करेगा। सीएसए ने घोषणा की है कि दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान, वह दोनों देशों के बीच खेल संबंधों की 30 साल की सालगिरह मनाएगा।

विज्ञापन




गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को उसकी नस्लीय रंगभेद नीति के कारण 1970 में बैन कर दिया गया था। इसके बाद 22 साल के लंबे इंतजार के बाद 1992 में उसपर से प्रतिबंध हटाया गया और यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई। उस समय भारतीय टीम यहां का दौरा करने वाली पहली टीम बनी थी। भारत पहला देश था जिसने 1991 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए आमंत्रित किया था और तब दोनों देशों ने भारत में तीन एकदिवसीय मैच खेले थे। बाद में, दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज का दौरा किया। हालांकि, घर पर उनकी पहली टेस्ट श्रृंखला भारत के खिलाफ आई, जब उन्होंने 1992 में चार टेस्ट और सात एकदिवसीय मैचों की मेजबानी की। 

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें जब नए साल में दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेंगी तब वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाने वाला मैच इन दोनों टीमों के जोहान्सबर्ग मैदान में पहली बार मिलने के 30 साल पूरे होने पर होगा। 3 जनवरी का दिन है जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट की पहली गेंद फेंकी जाएगी। विडंबना यह है कि दक्षिण अफ्रीका से प्रतिबंध हटने का बाद पहला घरेलू टेस्ट मैच उसी स्टेडियम में 30 साल पहले इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 अक्टूबर 1992 से 6 जनवरी 1993 तक चार टेस्ट और सात एकदिवसीय मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया।
विज्ञापन


स्टेडियम शीर्ष 100-खिलाड़ियों के हॉल ऑफ फ़ेम (घरेलू, विदेशी, महिला और पुरुष) का अनावरण करेगा। इसके अलावा 2003 क्रिकेट विश्व कप, 2009 आईपीएल फाइनल, फीफा 2010 सद्भावना मैच, 2015 का अब तक का सबसे बड़ा वनडे मैच और बहुत कुछ प्रतिष्ठित क्षणों को याद किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रतिष्ठित ऑफ-द-फील्ड दिग्गज जिन्होंने प्रांत में स्टेडियम और क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, वह भी सम्मानित होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें