फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Video: अर्धशतक के बाद मैदान पर दिखी हार्दिक और माहिका की कैमेस्ट्री, एक-दूसरे पर यूं लुटाया प्यार

Fri, 19 Dec 2025 08:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 16 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और प्रशंसकों का दिल जीत लिया। स्टैंड्स में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। दोनों की कैमेस्ट्री साफ दिखी।
विज्ञापन



टी20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हार्दिक
इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने इस प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, हार्दिक ने 16 गेंदों में पचासा जड़ा। भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में शीर्ष पर युवराज सिंह हैं। उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

टी20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
गेंदें खिलाड़ी  विपक्षी टीम जगह वर्ष / टूर्नामेंट
12 युवराज सिंह इंग्लैंड डरबन 2007 विश्व कप
16 हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद 2025
17 अभिषेक शर्मा इंग्लैंड वानखेड़े 2025
18 केएल राहुल स्कॉटलैंड दुबई 2021
18 सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी 2022
विज्ञापन

63 रनों की तूफानी पारी खेलकर लौटे हार्दिक 
हार्दिक ने पारी के 14वें ओवर में जॉर्ज लिंडे की जमकर क्लास ली। उन्होंने तीन छक्के और दो चौके की मदद से 27 रन बटोरे। इस मुकाबले में वह 25 गेंदों में 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और इतने ही छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 252 का रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें