फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर होंगे अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा, पूर्व दिग्गज कप्तान ने किया दावा

Fri, 14 Jan 2022 08:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से हार गई है। अब उसे श्रीलंकाई टीम के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेलना है। माना जा रहा है कि लंकाई टीम के खिलाफ सीरीज में रहाणे और पुजारा नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से हार गई है। अब उसे श्रीलंकाई टीम के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेलना है। लंकाई टीम फरवरी में भारत के दौरे पर आएगा। पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को लगता है कि श्रीलंका टेस्ट के लिए भारत टीम में दो स्थान खाली रहेंगे। गावस्कर ने दावा किया कि अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को पिछले एक साल में खराब प्रदर्शन के बाद आगामी सीरीज के लिए बाहर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में यह जोड़ी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, जिससे टीम में उनकी जगह खतरे में पड़ गई है। रहाणे ने तीन टेस्ट की छह पारियों में 22.67 की औसत से 136 रन बनाए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने तीन टेस्ट की छह पारियों में 20.67 की औसत से सिर्फ 124 रन ही बनाए। पुजारा तीन जनवरी 2019 और रहाणे 26 दिसंबर 2020 के बाद एक भी शतक नहीं लगा सके हैं।

गावस्कर को लगता है कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद भारत की एकादश में कुछ स्थान खाली होंगे क्योंकि रहाणे और पुजारा अपनी जगह गंवाने वाले हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सिर्फ अजिंक्य रहाणे ही नहीं टीम से बाहर होंगे। श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिला और उन्होंने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने पूरी सीरीज में अच्छे रन बनाए, इसलिए मेरा मानना है कि एकादश में दो स्थान खाली होंगे।”
विज्ञापन


भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 25 फरवरी से बेंगलुरु में शुरू होगी। रोहित शर्मा की वापसी के कारण भारत को अपने इलेवन में कुछ बदलाव करने होंगे। पुजारा-रहाणे के खराब फॉर्म से युवा खिलाड़ियों के लिए जगह बनने की उम्मीद है। गावस्कर को लगता है कि हनुमा विहारी और अय्यर अनुभवी बल्लेबाजी जोड़ी की जगह क्रमश: तीसरे और पांचवें स्थान पर खेल सकते हैं।

गावस्कर ने कहा, “मुझे लगता है कि पुजारा और रहाणे दोनों को श्रीलंका सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया जाएगा। अय्यर और विहारी दोनों खेलेंगे। हमें देखना होगा कि नंबर 3 पर कौन खेलता है। पुजारा की जगह हनुमा विहारी ले सकते हैं और रहाणे की जगह श्रेयस अय्यर पांचवें नंबर पर हो सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि श्रीलंका के खिलाफ निश्चित रूप से दो स्थान खाली होंगे।”
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें