अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि
पिछले महिला वनडे विश्व कप 2022 (न्यूजीलैंड) में विजेता टीम को 1.32 मिलियन डॉलर यानी करीब 11.65 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन 2025 संस्करण में प्राइज मनी का ढांचा पूरी तरह बदल दिया गया है। इस बार कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) रही, जो 2022 के वर्ल्ड कप (3.5 मिलियन डॉलर यानी 31 करोड़ रुपये) से लगभग तीन गुना है। दिलचस्प बात यह है कि यह प्राइज मनी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है। 2023 में हुए पुरुषों के वनडे विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपये मिले थे। भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम से भी ज्यादा रकम मिले हैं।
इनामी राशि का पूरा ब्योरा
| श्रेणी |
इनामी राशि
(डॉलर में) |
भारतीय रुपये में
अनुमानित राशि |
| विजेता टीम (भारत) |
4.48 मिलियन |
₹39.55 करोड़ |
| उपविजेता टीम (दक्षिण अफ्रीका) |
2.24 मिलियन |
₹19.77 करोड़ |
| सेमीफाइनल हारने वाली टीमें |
1.12 मिलियन (प्रत्येक) |
₹9.89 करोड़ |
| ग्रुप स्टेज जीत |
34,314 (प्रति मैच) |
₹30.29 लाख |
| 5वां और 6ठा स्थान |
0.7 मिलियन (प्रत्येक) |
₹62 लाख |
| 7वां और 8वां स्थान |
0.28 मिलियन (प्रत्येक) |
₹24.71 लाख |
| सभी भाग लेने वाली टीमें |
0.25 मिलियन (प्रत्येक) |
₹22 लाख |