फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत ने मांगा टर्निंग विकेट? सौरव गांगुली ने किया खुलासा

Tue, 11 Nov 2025 10:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने वाली टीम के सदस्यों के साथ रविवार देर रात कोलकाता पहुंचे। उन्होंने सोमवार सुबह बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक के साथ ईडन गार्डन्स की पिच का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गिल, गांगुली और बावुमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए स्पिनरों की मददगार पिच की मांग नहीं की है।
विज्ञापन

गंभीर ने पिच का निरीक्षण किया
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने वाली टीम के सदस्यों के साथ रविवार देर रात कोलकाता पहुंचे। उन्होंने सोमवार सुबह बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक के साथ ईडन गार्डन्स की पिच का निरीक्षण किया। गांगुली ने भी शाम को पिच का निरीक्षण किया, जिसके बाद ओस या अप्रत्याशित बारिश से बचाने के लिए पूरे मैदान को ढक दिया गया।

क्या भारत ने स्पिनरों की मददगार पिच की मांग की?
गांगुली से जब पूछा गया कि क्या भारतीय टीम प्रबंधन ने स्पिनरों की मददगार पिच की मांग की है तो उन्होंने कहा, 'उन्होंने अभी तक इसके लिए नहीं कहा है। इसलिए, मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगा। यह बहुत अच्छी पिच लग रही है।' ईडन गार्डन्स ने इस सत्र में अब तक दो रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी की है और पिचें धीमी रही हैं और तेज गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिल रही है।

क्यूरेटर मुखर्जी ने पिच पर संतोष व्यक्त किया
सीएबी के क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने पिच पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गंभीर भी पिच देखकर संतुष्ट थे। मुखर्जी के अनुसार भारत के मुख्य कोच ने पूछा था कि पिच से स्पिनरों को मदद कब मिलनी शुरू होगी और उन्होंने जवाब दिया कि ‘तीसरे दिन से’ टर्न मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

'बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों को मदद मिलेगी'
मुखर्जी ने कहा, 'इस पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों को मदद मिलेगी। स्पिनरों को भी मदद मिलेगी।' मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम में बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के साथ ऑफ स्पिनर सिमोन हार्मर और बायें हाथ के स्पिनर सेनुरान मुथुसामी है। इन गेंदबाजों ने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से हार के बाद भारतीय टीम सतर्क
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में स्पिनरों की मदद पिच में मिली शिकस्त के बाद पूरी तरह से स्पिनरों की मददगार पिच पर खेलने से बचना चाहेगी। सीएबी मैच की पूर्व संध्या पर डालमिया स्मृति व्याख्यान का भी आयोजन करेगा, जिसमें महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मुख्य वक्ता के रूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। गांगुली ने बताया कि इस ऐतिहासिक सीरीज के उपलक्ष्य में टॉस के लिए दोनों तरफ महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीर वाला एक विशेष सिक्का जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें