फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने जीता मैच तो दीपक चाहर ने जीत लिया दिल, लोगों ने कहा- ये धोनी स्कूल का लड़का है

Sun, 23 Jan 2022 11:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में मिले मौके को शानदार तरीके से भुनाया। उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम के लिए अहम योगदान दिया और सभी का दिल जीत लिया। चाहर ने गेंदबाजी में दो विकेट लेने के बल्लेबाजी में 31 गेंदों में 54 रन की आतिशी पारी खेली।
विज्ञापन
दीपक चाहर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को करीबी मुकाबले में हराकर तीसरा और आखिरी वनडे भी अपने नाम कर लिया। टेम्बा बावुमा की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से जीता। केपटाउन में खेले गए मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी ओवर में चार रन से जीता। दक्षिण अफ्रीका की जीत के बावजूद भारत के दीपक चाहर के चर्चे हो रहे हैं। चाहर ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया और एक समय भारत को जीत के मुहाने पर खड़ा कर दिया था। 

विज्ञापन


भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में मिले मौके को शानदार तरीके से भुनाया। उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम के लिए अहम योगदान दिया और सभी का दिल जीत लिया। चाहर ने गेंदबाजी में दो विकेट लेने के बल्लेबाजी में 31 गेंदों में 54 रन की आतिशी पारी खेली। उन्होंने महज 35 गेंदों में अपना दूसरा एकदिवसीय अर्धशतक जड़ा। 

दरअसल दीपक 38वें ओवर में श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे। उस समय टीम इंडिया को जीत के लिए 78 गेंदों में 93 रनों की दरकार थी और सूर्यकुमार यादव बतौर बल्लेबाज दूसरी छोर पर थे। हालांकि सूर्यकुमार और फिर जयंत यादव कुछ ही देर बाद आउट होकर पवेलियन लौट गए। दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद भारतीय टीम की लगभग सभी उम्मीदें खत्म हो गई थीं। 
विज्ञापन


यहां टीम इंडिया को जीत के लिए 42 गेंदों में 57 रनों की आवश्यकता थी। लेकिन दीपक चाहर ने यहां से मैच को पूरी तरह से भारत के पक्ष में लाना शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने प्रेटोरियस के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए और इसके बाद लगभग हर ओवर में चौके लगाने शुरू किए। देखते-देखते उन्होंने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने बुमराह के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। चाहर की बल्लेबाजी की ही दें थी कि एक समय भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 10 रन बनाने थे। लेकिन फिर दीपक के आउट होते ही मैच पूरी तरह से मेजबान टीम के पक्ष में चला गया। 

विज्ञापन

धोनी स्कूल का लड़का







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें