फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: डीन एल्गर ने बताया कहां मैच हार गया भारत, डीआर विवाद में भारत से क्या गलती हुई ?

Sat, 15 Jan 2022 04:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

एल्गर के अनुसार डीआरएस विवाद के बाद भारतीय टीम का ध्यान मैच से भटक गया और सभी खिलाड़ी छींटाकशी में लग गए। इसके बाद भारतीय टीम एकजुट होकर अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाई और आसानी से रन लुटाए। 
 
विज्ञापन
डीन एल्गर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने बताया है कि तीसरे मैच में भारतीय टीम से क्या गलती हुई। डीन एल्गर ने कहा है कि डीआरएस विवाद के बाद भारतीय टीम छींटाकशी में उलझ गई और मैच से खिलाड़ियों का ध्यान हट गया। इसका फायदा उठाकर अफ्रीकी टीम ने तेजी से रन बनाए और मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 
विज्ञापन


तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में अश्विन की गेंद पर एल्गर एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे, लेकिन उन्होंने अंपायर के फैसले को चुनौती दी। इसके बाद हॉक आई तकनीक ने दिखाया कि गेंद स्टंप के ऊपर जाकर लग रही थी, जबकि गेंद एल्गर के घुटने के नीचे लगी थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर छींटाकशी की और अफ्रीकी टीम को इसका फायदा मिला। 

क्या था मामला
दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए चौथी पारी में 212 रन बनाने थे। इसके जवाब में उसने एक विकेट खोकर 60 रन बना लिए थे, जब अश्विन की गेंद एल्गर के पैर में लगी। अंपायर ने आउट भी दिया, लेकिन एल्गर ने रिव्यू ले लिया। एल्गर स्टंप्स के सामने पाए गए थे और गेंद उनके घुटने से नीचे लगी थी। गेंद भी उनके बैट में नहीं लगी थी, क्योंकि उन्होंने अपने साथी कीगन पीटरसन से पूंछकर रिव्यू लिया था। उनका यह रिव्यू खराब होना तय था, लेकिन हॉक आई ने दिखाया कि गेंद एल्गर के पैर में नहीं लगती तो स्टंप्स के ऊपर से निकल जाती। यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ। 
विज्ञापन


भारतीय टीम का कहना था कि जब गेंद एल्गर के घुटने के नीचे लगी है तो स्टंप्स के ऊपर कैसे जा सकती है। अंपायर ने भी रीप्ले देखकर कहा "यह असंभव है।" इसके बाद भारतीय टीम स्टंप माइक के जरिए अपनी नाराजगी जताने में लग गई। एल्गर और पीटरसन के साथ काफी बातचीत हुई और ये दोनों तेजी से रन बनाते रहे। डीआरएस विवाद के बाद भारत ने अगले आठ ओवरों में 40 रन लुटा दिए थे। 

एल्गर ने कहा कि इस पारी में भारत के साथ वैसा नहीं हो रहा था, जिसकी उन्हें आदत थी। इसके बाद डीआरएस का फैसला उनके खिलाफ गया तो वो बौखला गए और भावानात्मक रूप से दबाव बनाने की कोशिश करने लगे। थोड़ी देर के लिए उनका ध्यान मैच में था ही नहीं। यहीं हमें लक्ष्य के करीब पहुंचने का मौका मिल गया। 

113 रन की हार के बाद जागी टीम
एल्गर ने बताया कि सेंचुरियन में 113 रन की हार के बाद उनके खिलाड़ी जगे और बेहतरीन वापसी की। दूसरे मैच में जीत के बाद भी खिलाड़ियों का ध्यान नहीं भटका और तीसरे मैच में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। एल्गर ने पीटरसन और जैन्सन की जमकर तारीफ की। इस सीरीज में जैन्सन ने शानदार गेंदबाजी की और रबाडा का पूरा साथ निभाया। उन्होंने विराट से लेकर पुजारा और भारत के बाकी दिग्गज बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और उनके विकेट भी झटके। जैन्सन अफ्रीकी टीम के लिए जीत और हार का अंतर बने। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें