भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानी सोमवार से दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। मैच से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने द्रविड़ ने पुष्टि की कि वि राट कोहली अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानी सोमवार से दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। दोनों टीमें जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। विराट कोहली लगातार दूसरे टेस्ट मैच में भी मीडिया के सामने नहीं आए और मैच की पूर्व संध्या पर एक बार फिर से कोच राहुल द्रविड़ मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन
मैच से पहले विराट के मीडिया के सामने नहीं आने को लेकर काफी चर्चा हो रही थी और तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही थीं। यही कारण था कि द्रविड़ से इस संबंध में सवाल पूछा गया। हालांकि द्रविड़ ने इसपर दिलचस्प जवाब दिया।
द्रविड़ ने पुष्टि की कि विराट कोहली अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, 'मैं इसे लेकर कोई फैसला नहीं करता लेकिन मुझे बताया गया है कि वो अपने 100वें टेस्ट की पूर्व संध्या पर बात करेंगे। तब आप उनसे सभी सवाल पूछ सकते हैं।'
विज्ञापन
कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाले आखिरी टेस्ट मैच में अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे।
द्रविड़ ने इस दौरान विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने विवादों और चर्चाओं के माहौल में भी अपनी टीम के साथ जुड़े रहने और उनका पूरा समर्थन करने के लिए कोहली की प्रशंसा की। द्रविड़ ने कहा, 'विराट कोहली असाधारण रहे हैं। उनके चारों ओर इतने शोर के बाद भी वो जिस तरह से टीम से जुड़े है, वो शानदार है।'