फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: राजकुमार शर्मा बोले- विराट ने विवाद का जवाब हमेशा बैट से दिया है, साउथ अफ्रीका में उन्हें बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत

Thu, 23 Dec 2021 12:26 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा है कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है। हाल ही में वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद विराट कोहली और बीसीसाआई प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया था। 
विज्ञापन
अभ्यास के दौरान विराट कोहली और हेड कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को लगता है कि भारतीय टेस्ट कप्तान के लिए दक्षिण अफ्रीका में आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बड़ा स्कोर बनाना बेहद आवश्यक है, जो कि विवाद के बाद अपने आलोचकों पर पलटवार कर सकें। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच में 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू हो रहा है। इस महीने के शुरुआत में विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कई विवाद सामने आए थे।  

विज्ञापन


कप्तानी से हटाए जाने पर हुआ विवाद

आठ दिसंबर को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान किया। इस दौरान सिलेक्टर्स ने विराट कोहली को बगैर सूचना दिए वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को नया कप्तान नियुक्त किया। जिसके बाद बीसीसीआई और विराट के बीच विवाद गहरा गया। एक कार्यक्रम के दौरान जब विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से पूछा गया क्या कोहली अपने बड़े स्कोर के साथ सभी विवादों का जवाब देने के लिए नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, अगर ऐसा होता है तो अच्छी बात है। 

विराट ने हमेशा बल्ले से दिया विवाद को जवाब

राजकुमार शर्मा ने आगे कहा, विराट ने हमेशा अपने बल्ले से किसी भी विवाद का जवाब दिया है और अगर इस बार भी ऐसा करने में सफल होते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा होगा क्योंकि उनके लिए स्कोर करना बेहद जरूरी है। राजकुमार को लगता है कि कोहली की फॉर्म भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगी क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है और उनका मानना है कि कप्तान बल्ले से सफल होंगे। वहीं, विराट तीसरी बार अपने करियर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले दो टूर के दौरान दक्षिण अफ्रीका में 558 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें