भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारत के पास पहली पारी के 223 रन के आधार पर 206 रनों की बढ़त है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारत के पास पहली पारी के 223 रन के आधार पर 206 रनों की बढ़त है। दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 17 रन बना लिए हैं। एडेन मारक्रम (8*) और नाइट वॉचमैन केशव महाराज (6*) रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
टेस्ट के पहले दिन कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए सबसे अधिक 79 रन बनाए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन की पारी खेली।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) कुछ खास नहीं कर सके। पुजारा ने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। इसके बाद कप्तान ने ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी निभाई। भारत की तरफ से कोहली-पुजारा के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 223 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके। इसके अलावा मार्को जेनसेन को भी तीन विकेट मिला।
विज्ञापन
भारत के 223 रन के स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी खराब शुरुआत मिली। जोहान्सबर्ग टेस्ट के हीरो रहे कप्तान डीन एल्गर तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पुजारा के हाथों कैच कराया।