फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: रिचर्ड हैडली, रंगना हेराथ और कपिल देव को पीछे छोड़ सकते हैं अश्विन, विराट कोहली कर सकते हैं स्टीव वॉ की बराबरी

Mon, 10 Jan 2022 04:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत के कई खिलाड़ी रिकॉर्ड बना सकते हैं। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में विकेट लेने के मामले में कपिलदेव को पीछे छोड़ सकते हैं। वहीं विराट कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में स्टीव वॉ की बराबरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विराट दुनिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शामिल हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मंगलवार से केपटाउन के मैदान में खेला जाएगा। इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतने चुकी हैं और तीसरा मैच जीतने वाली टीम टेस्ट सीरीज भी अपने नाम करेगी। इस मैच में भारत के कई खिलाड़ी रिकॉर्ड बना सकते हैं। विराट कप्तान के रूप में 41वां टेस्ट जीत सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो वो स्टीव वॉ की बराबरी कर सकते हैं। वहीं अश्विन के पास कपिलदेव को पीछे छोड़ने का मौका है। रहाणे भी इस मैच में अपने 5000 टेस्ट रन पूरे कर सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं कि कौन सा खिलाड़ी इस मैच में क्या रिकॉर्ड बना सकता है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। अगर भारत सीरीज की तीसरा मैच जीतता है तो यह पहला मौका होगा, जब भारत दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज जीतेगा।  

स्टीव वॉ की बराबरी कर सकते हैं कोहली
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच जीतते ही विराट ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज विराट कोहली की बराबरी कर लेंगे। एक कप्तान के रूप में विराट ने अब तक 67 में से 40 मैच जीते हैं। वहीं स्टीव वॉ ने 67 में से 41 मैच जीते हैं। विराट दुनिया के चौथे सबसे सफल कप्तान हैं। स्टीव वॉ के अलावा रिकी पॉन्टिंग और ग्रीम स्मिथ ने उनसे ज्यादा मैच जीते हैं। पॉन्टिंग ने 48 और ग्रीम स्मिथ ने अपनी कप्तानी में 53 मैच जीते हैं। 
विज्ञापन


कपिल देव को पीछे छोड़ सकते हैं अश्विन
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ सकते हैं। अश्विन ने अब तक टेस्ट में 430 विकेट लिए हैं, वहीं कपिलदेव के नाम 434 विकेट हैं। उन्हें पीछे छोड़ने के लिए अश्विन को पांच विकेट की जरूरत है। अगर वो तीसरे टेस्ट में पांच विकेट ले पाते हैं तो वो भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे। अनिल कुंबले टेस्ट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं, उन्होंने 619 विकेट लिए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन रिचर्ड हेडली, रंगना हेराथ और डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ सकते हैं। 

टेस्ट में 5000 रन पूरे कर सकते हैं रहाणे
इस मैच में भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी टेस्ट में अपने 5000 रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने 81 टेस्ट मैच की 138 पारियों में 39 की औसत से 4921 रन बनाए हैं। तीसरे टेस्ट में 79 रन बनाते ही रहाणे टेस्ट में 5000 हजार रन बनाने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में 874 रन बनाए हैं। इस मैच में वो अफ्रीकी टीम के खिलाफ 1000 टेस्ट रन भी पूरे कर सकते हैं। रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका में पांच टेस्ट में 392 रन बनाए हैं। ऐसे में उनके पास अफ्रीकी धरती में 500 रन पूरे करने का मौका भी है।

टेस्ट में आठ हजार रन पूरे कर सकते हैं विराट
विराट कोहली इस मैच में अपने 8000 टेस्ट रन भी पूरे कर सकते हैं। उन्होंने 98 टेस्ट मैच की 166 पारियों में करीब 51 की औसत से 7854 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 27 अर्धशतक भी जड़े हैं। अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपने आठ हजार टेस्ट पूरे करने के लिए विराट को 146 रन बनाने होंगे। लंबे समय से उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है, अगर वो तीसरे टेस्ट में कोई शतक लगा पाते हैं, तो उनके पास यह रिकॉर्ड बनाने का मौका भी रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें