फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ भारत लौटे, मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर; मेसी से करेंगे मुलाकात?

Sat, 13 Dec 2025 04:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी भारत दौरे पर हैं। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी मुंबई पहुंच गए हैं। कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद लंदन लौट गए थे, लेकिन अचानक वह स्वदेश आए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत वापस लौट आए हैं। कोहली ऐसे समय स्वदेश आए हैं जब अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी भी भारत दौरे पर हैं। कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। कोहली हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा थे और इस सीरीज के बाद वह लंदन लौट गए थे। 
विज्ञापन

कोहली के अचानक भारत आने पर इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मेसी से मुलाकात कर सकते हैं। मेसी शुक्रवार की देर रात कोलकाता पहुंचे और वह 14 दिसंबर को मुंबई आएंगे जहां मेसी वानखेड़े स्टेडियम में प्रशंसकों से मुलाकात करेंगे। फैंस के बीच इस बात की चर्चा है कि इस दौरान ही मेसी और कोहली की मुलाकात हो सकती है। 

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाया था दम 
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना दम दिखाया था। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। तीन मैचों की सीरीज में कोहली ने 302 रन बनाए जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। यह पहली बार है जब कोहली ने किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज (तीन या उससे कम मैच) में 300 से ज्यादा रन बनाए। इस प्रदर्शन के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय शतकों की कुल संख्या अब 84 हो गई है। इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली अब केवल वनडे प्रारूप में ही भारत के लिए खेल रहे हैं। 
विज्ञापन

कोलकाता में मेसी के फैंस का हंगामा
मेसी G.O.A.T दौरे पर भारत पहुंच चुके हैं। आज वह कोलकाता पहुंचे और सॉल्ट लेक स्टेडियम का दौरा किया। लैप ऑफ ऑनर के बाद वह स्टेडियम से जल्दी निकल गए। इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जमकर हंगामा किया। मेसी को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे। सबसे बड़ी बात कि उन्होंने टिकट के लिए भारी कीमत भी चुकाई थी। ऐसे में उनके जल्दी स्टेडियम से जाने से फैंस भड़क गए। मेसी शनिवार को हैदराबाद में एक एग्जीबिशन मैच में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें