फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: क्विंटन डिकॉक भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले विकेटकीपर, इस मामले में की सचिन-रोहित की बराबरी

Sat, 06 Dec 2025 03:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

IND vs SA 3rd ODI Records: दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उनके नाम सात शतक दर्ज हो गए हैं। वहीं, किसी विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने सचिन-डिविलियर्स की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीसरे वनडे में क्विंटन डिकॉक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का निर्णायक मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। मेजबानों ने टॉस जीतकर मेहमानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन

किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले विकेटकीपर
इस मुकाबले में डिकॉक ने 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 23वां सैकड़ा है। इस मामले में उन्होंने दिग्गज कुमार संगकारा की बराबरी कर ली। दोनों के नाम इस प्रारूप में 23 शतक दर्ज हो गए हैं। वह 89 गेंदों में आठ चौके और छह छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डिकॉक किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शीर्ष विकेटकीपर बन गए। इस मामले में उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। भारत के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज का यह सातवां शतक था। दूसरे स्थान पर गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ छह शतक लगाए। 

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर (वनडे)

शतक खिलाड़ी विपक्षी टीम
7 क्विंटन डिकॉक भारत
6 एडम गिलक्रिस्ट श्रीलंका
6 कुमार संगकारा भारत
5 कुमार संगकारा बांग्लादेश
4 क्विंटन डिकॉक श्रीलंका
4 कुमार संगकारा इंग्लैंड

सचिन-रोहित के बराबर पहुंचे डिकॉक
इस शतक के साथ डिकॉक ने विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। दोनों के नाम विदेशी धरती पर सात शतक दर्ज हैं। सचिन ने यूएई में शतक जड़े और रोहित ने इंग्लैंड में सैकड़ों की झड़ी लगाई। अब डिकॉक भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। उनके नाम भारतीय धरती पर सात शतक दर्ज हो गए हैं।

विदेशी धरती पर सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज

शतक खिलाड़ी देश
7 सचिन तेंदुलकर यूएई
7 सईद अनवर यूएई
7 एबी डिविलियर्स भारत
7 रोहित शर्मा इंग्लैंड
7 क्विंटन डिकॉक भारत
विज्ञापन

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी

शतक खिलाड़ी पारियां
7 क्विंटन डिकॉक 23
7 सनथ जयसूर्या 85
6 एबी डिविलियर्स 32
6 रिकी पोंटिंग 59
6 कुमार संगकारा 71
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें