फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर; केप टाउन में निर्णायक मुकाबला

Thu, 06 Jan 2022 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

जोहानिसबर्ग में भारत के टेस्ट में अजेय रहने का सिलसिला टूट चुका है। भारतीय टीम ने इस मैदान में छह टेस्ट खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच में हार मिली है। टीम ने दो टेस्ट जीते हैं और तीन मैच ड्रॉ रहा है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को सात विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने 240 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वांडरर्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस मैदान पर अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इसस पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2005/06 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रन चेज किए थे।
विज्ञापन


भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए और इस तरह दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन की जबरदस्त पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। उन्हीं के बल्ले से विनिंग रन निकला। इसके अलावा डुसेन ने 40 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 2022 की शुरुआत जीत के साथ की। वहीं, भारतीय टीम के लिए 2022 की शुरुआत खराब रही। उन्हें पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा।

भारत का अजेय रहने का सिलसिला टूटा
इसी के साथ जोहानिसबर्ग में भारत के टेस्ट में अजेय रहने का सिलसिला टूट चुका है। भारतीय टीम ने इस मैदान में छह टेस्ट खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच में हार मिली है। टीम ने दो टेस्ट जीते हैं और तीन मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, मेजबान दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड इस मैदान पर औसत रहा है। उसने यहां 43 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उसे 19 में जीत मिली है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।
विज्ञापन


द्रविड़ की कोचिंग में टेस्ट में पहली हार
राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टेस्ट में टीम इंडिया की यह पहली हार है। अब टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने के लिए केप टाउन टेस्ट का इंतजार करना होगा। तीसरा और आखिरी टेस्ट 11 जनवरी से केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। केएल राहुल भी बतौर अंतरराष्ट्रीय कप्तान अपने पहले मैच में फेल हो गए और टीम को नहीं जिता सके। इस मैच में विराट कोहली पीठ में दर्द की समस्या जूझ रहे थे। इसलिए नहीं खेले।

बारिश से बाधित रहा चौथा दिन
जोहानिसबर्ग टेस्ट का चौथा दिन बारिश से बाधित रहा। हालांकि, चायकाल के बाद बारिश रुकी और मैच शुरू हो सका। चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 122 रन की जरूरत थी और टीम ने दो विकेट पर 118 रन से आगे खेलना शुरू किया। इसके बाद कप्तान डीन एल्गर और रसी वान डर डुसेन ने सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी की और खराब गेंदों पर शॉट लगाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 160 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी निभाई।

चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका का सिर्फ एक विकेट गिरा
मोहम्मद शमी ने डुसेन को आउट कर भारत को चौथे दिन की पहली सफलता दिलाई। डुसेन 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एल्गर और तेम्बा बावुमा ने मिलकर टीम को जीत दिलाई। एल्गर ने कप्तानी पारी खेली और 188 गेंदों पर 96 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, बावुमा ने 23 रनों की नाबाद पारी खेली। दूसरी पारी में भारत की ओर से शमी, शार्दुल और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। सिराज हैम्स्ट्रिंग में परेशानी से जूझ रहे थे, इसलिए सिर्फ पांच ओवर गेंदबाजी की।

भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। टीम इंडिया की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 50 रन बनाए। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने 26, हनुमा विहारी ने 20, रविचंद्रन अश्विन ने 46 रन की पारी खेली। पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा 3 रन और अजिंक्य रहाणे 0 पर आउट हुए थे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेन्सन ने 4 विकेट लिए थे। इसके अलावा रबाडा और ओलिवियर को 3-3 विकेट मिले।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 229 रन बनाए थे। डीन एल्गर ने 28, कीगन पीटरसन ने 62, तेम्बा बावुमा ने 51, वेरेन ने 21, जेन्सन ने 21 और केशव महाराज ने 21 रन बनाए। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 61 रन देकर सात विकेट झटके। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भारतीय गेंदबाज का सबसे बेहतरीन स्पेल रहा।

पुजारा-रहाणे फॉर्म में लौटे
टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 266 रन बनाए थे। मयंक ने 23 रन की पारी खेली। इसके बाद पुजारा ने 53 रन और रहाणे ने 58 रन बनाए और सौ से ज्यादा रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने 28 रन की पारी खेली। हनुमा विहारी 40 रन बनाकर नाबाद रहे। जेन्सन, एनगिडी और रबाडा ने तीन-तीन विकेट झटके। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को 240 रन का लक्ष्य मिला और इस लक्ष्य को उन्होंने सात विकेट रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें