भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच सोमवार से जोहानिसबर्ग के मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच जीत चुकी है और दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारत अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई सीरीज नहीं जीत पाया है। ऐसे में टीम इंडिया पहली बार यहां सीरीज जीतना चाहेगी। खास बात यह है कि इस मैदान पर भारतीय टीम अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है। विराट की सेना इस मैच में भी यह रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी। यहां हम बता रहे हैं कि
कब से खेला जाएगा भारत और दक्षिण-अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला तीन जनवरी से खेला जाएगा।
कहां होगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
कहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच का प्रसारण हिंदी/अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा।
कहां देखें मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़े जा सकते हैं।
भारत की टेस्ट टीम-
विराट कोहली
(कप्तान), प्रियांक पांचाल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत
(विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा
(विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम-
डीन एल्गर
(कप्तान), टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने
(विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, सारेल इरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्खिया, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डुसें, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रेयन, सिसांडा मगला, रेयान रिकेल्टन
(विकेटकीपर), डुआने ओलिवर।