फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: खाली स्टेडियम में होगा लखनऊ और कोलकाता वनडे, दर्शकों को नहीं मिलेगी एंट्री

Thu, 12 Mar 2020 05:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।
  • बृहस्पतिवार को धर्मशाला में होने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।
  • कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए अब लखनऊ में होने वाला दूसरा वनडे खाली स्टेडियम में होगा।
  • खेल मंत्रालय ने खेलो के आयोजन को लेकर जारी किए दिशानिर्देश। 
विज्ञापन
ekana cricket stadium lucknow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। बृहस्पतिवार को लगातार बारिश की वजह से धर्मशाला में होने वाला मैच कोई भी गेंद फेंके बगैर ही रद्द करना पड़ा। पहले वनडे में जहां बारिश ने खेल बिगाड़ा, वहीं अब दोनों टीमों के बीच होने वाले सीरीज के आखिरी दो वनडे पर कोरोना की मार पड़ी है। बीसीसीाई ने इस बात की पुष्टी कर दी है कि अगले दोनों वन-डे खाली स्टेडियम में बगैर दर्शकों के बीच खेले जाएंगे। 

विज्ञापन


रविवार (15 मार्च) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले को बंद दरवाजे में करवाने का फैसला किया गया है। ऐसे में मैच तो होगा लेकिन दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं होगी और यह मैच अधिकारियों की निगरानी में सिर्फ खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा। कोरोनावायरस के खौफ के चलते बीसीसीआई ने अब तक बिके सभी टिकट को वापस करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि अब तक मैच के करीब पांच करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके थे। 



इसके अलावा बुधवार (18 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाला सीरीज का आखिरी मुकाबला भी खाली स्टेडियम में ही हो सकता है। दरअसल खेल मंत्रालय द्वारा जारी किए दिशानिर्देश के तहत किसी भी खेल टूर्नामेंट के आयोजन को बंद दरवाजे के अंदर करवाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें