फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: केएल राहुल जिस देश में खेले, वहां शतक जड़ा, इस साल लॉर्ड्स और सेंचुरियन में खेली बेहतरीन पारी, देखिए आंकड़े  

Mon, 27 Dec 2021 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

राहुल का यह साल अब तक शानदार गुजरा है। इसी साल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शतक जड़ा था। अब वह दक्षिण अफ्रीका का किला कहे जाने वाले सेंचुरियन में शतक जड़ चुके हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय ओपनर केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। पहले दिन के खेल के बाद वह 122 रन बनाकर नाबाद हैं। वे अब तक टेस्ट में सात सेंचुरी लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने के साथ ही राहुल के नाम एक खास रिकॉर्ड शामिल हो गया। राहुल अब तक जिस देश और महद्वीप में टेस्ट खेले हैं, वहां उन्होंने शतक जमाया है। 
विज्ञापन


राहुल ने छह देशों में लगाए शतक
राहुल ने अब तक एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका और ओशीनिया समेत पांच महाद्वीपों के छह देशों में टेस्ट मैच खेले हैं। राहुल एशिया में भारत और श्रीलंका, यूरोप में इंग्लैंड, अमेरिका में वेस्टइंडीज, अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका और ओशीनिया में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेल चुके हैं। वह इन सभी देशों में शतक लगा चुके हैं। इंग्लैंड में राहुल के नाम दो टेस्ट शतक हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका में एक-एक शतक लगाए हैं।

केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला
राहुल का यह साल बेहतरीन गुजरा
राहुल का यह साल अब तक शानदार गुजरा है। इसी साल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शतक जड़ा था। अब वह दक्षिण अफ्रीका का किला कहे जाने वाले सेंचुरियन में शतक जड़ चुके हैं। राहुल दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले 10वें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, प्रवीण आमरे, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, वसीम जाफर, कपिल देव, चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग शतक लगा चुके हैं। 

एशिया के बाहर बनाया ये रिकॉर्ड
राहुल एशिया के बाहर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर हैं। उनसे ज्यादा केवल पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने शतक लगाए हैं। गावस्कर के नाम एशियाई महाद्वीप के बाहर 81 पारियों में 15 शतक हैं। वहीं, राहुल 34 पारियों में अब तक पांच शतक लगा चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ और रवि शास्त्री दोनों ने 19-19 पारियों में तीन-तीन शतक लगाए हैं।
विज्ञापन


पहले टेस्ट मैच में अब तक क्या हुआ
सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने पकड़ बना ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाकर 272 रन बना लिए हैं। केएल राहुल ने शानदार सेंचुरी लगाई। वह 248 गेंदों पर 122 रन बनाकर नाबाद हैं।

अभी तक राहुल ने अपनी पारी में राहुल 16 चौके और एक छक्का लगाया है।वहीं, अजिंक्य रहाणे भी अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। वे 81 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीनों विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें