फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पैट्रिक क्रूगर ने एक ओवर में फेंकी 11 गेंद...हर कोई रह गया हैरान, आखिरी बॉल पर मिला SKY का विकेट

Sat, 09 Nov 2024 08:29 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन

सार

दक्षिण अफ्रीका के एक गेंदबाज ने अपना एक ओवर इतना लंबा फेंका जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से चार मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया। पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया पहला टी20 मैच रोमांच से भरपूर रहा। डरबन में खेले गए इस मैच में एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के एक गेंदबाज ने अपना एक ओवर इतना लंबा फेंका जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से चार मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया। पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन

क्रूगर का अनोखा कारनामा
यह घटना भारत की पारी के नौवें ओवर की है। तेज गेंदबाज पैट्रिक क्रूगर इस ओवर में 11 गेंद कर बैठे। उन्होंने शुरुआती दो गेंदें सही डाली थी, तीसरी गेंद नो बॉल कर बैठे। फिर चौथी गेंद सही डाली। पांचवीं वाइड की, छठी नोबॉल डाली तो फिर अगली दो गेंदें वाइड कर दी। इसके बाद वह अगली तीन गेंदें सही कर पाए। हालांकि आखिरी गेंद पर उन्हें सूर्यकुमार का विकेट मिल गया। क्रूगर का यह कारनामा अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को डरबन में खेले गए पहले टी20 मैच में 61 रन से हराकर चार मैचों की टी20 सीरीज में बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 107 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 17.5 ओवर में 141 रन ही बना सकी। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे टी20 पर होगी जो 10 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें