फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA:अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हारा भारत, पहले टी20 में बने ये रिकॉर्ड

Fri, 10 Jun 2022 01:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इसके बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। 
 
विज्ञापन
टॉस के दौरान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा और भारत के कप्तान ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इसके बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। अफ्रीकी टीम ने सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। मिलर और डुसेन ने चौथे विकेट लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की। 
विज्ञापन


भारत के पास यह मैच जीतकर लगातार 13 टी20 मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका था, लेकिन टीम इंडिया यह मैच हार गई और विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा स्कोर
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 212 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। टी20 इतिहास में यह सफल रन चेज में दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले 2007 में अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 206 रन का लक्ष्य हासिल किया था। 2015 में भारत के खिलाफ 200 रन के लक्ष्य का पीछा किया था और 189 में भारत के खिलाफ 189 रन बनाकर बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ सबसे लक्ष्य का पीछा
इस मैच में भारत के खिलाफ सबसे लक्ष्य का पीछा किया गया। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के 211 रन के जवाब में 212 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इससे पहले भी भारत के खिलाफ सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा दक्षिण अफ्रीका ने ही 2015 में किया था। धर्मशाला में अफ्रीका ने 200 रन बनाकर मैच जीता था। वहीं, 2016 में वेस्टइंडीज ने 193 रन बनाकर मैच अपने नाम किया था। 

चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
इस मैच में डेविड मिलर और रासी वन डर डुसेन ने मिलकर नाबाद 131 रन जोड़े। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल की 161 रन की साझेदारी इस मामले में पहले नंबर पर है। वहीं, फाफ डुप्लेसिस और डुसेन की नाबाद 127 रन की साझेदारी इस मामले में तीसरे नंबर पर है। 

लगातार 12 टी20 जीतने का रिकॉर्ड
इस मैच में भारत का लगातार जीत का सिलसिला टूट गया। भारत के पास यह मैच जीतकर लगातार 13 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब भारत लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है। भारत के अलावा रोमानिया और अफगानिस्तान ने भी लगातार 12 टी20 मैच जीते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें