टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके ये दोनों खिलाड़ी ठीक दो साल बाद अक्तूबर-नवंबर, 2027 में होने वाले वनडे विश्वकप के लिए अपनी उपयोगिता साबित करने के साथ ही टीम का मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे। फिलहाल आगामी विश्वकप को ध्यान में रखने के बजाय वनडे में नंबर-एक भारतीय टीम अपनी धाक जमाने के साथ ही छठे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका से 10 साल से घर में वनडे सीरीज न हारने के रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगी।
ये भी पढ़ें: IND vs SA Playing-11: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी रोहित-कोहली की कड़ी परीक्षा, यह रिकॉर्ड देख हो जाएंगे खुश
दक्षिण अफ्रीका ने 10 साल से भारत में नहीं जीती वनडे सीरीज
दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में अंतिम बार भारत में पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से जीती थी। वहीं तीन-तीन मैचों की पिछली दो सीरीज भारत ने 2-1, 2-1 से जीतीं, जिनमें एक 2022 में भारत में और एक 2023 में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर। मेहमान टीम के पास कैगिसो रबादा और एनरिच नोर्त्जे नहीं हैं, लेकिन तेम्बा बावुमा की अगुआई में मेहमान टीम के पास ऑलराउंडर मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज कड़ी चुनौती पेश करेंगे। बल्लेबाजी में एडन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, बावुमा, मैथ्यू ब्रीत्जके, डेवाल्ड ब्रेविस और रूबिन हर्मन टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs SA Live Streaming: रांची वनडे में जीत के साथ आगाज करने उतरेगी भारतीय टीम, कब और कहां देखें मुकाबला?