फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: हाय दैय्या ये क्या हुआ..! अक्षर के डायरेक्ट हिट पर हैरान रह गई यह पाकिस्तानी फैन, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 23 Feb 2025 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अक्षर का थ्रो कमाल का था और पाकिस्तानी फैंस इससे हैरान रह गए। वीडियो में एक पाकिस्तानी महिला फैन हैरान रह गई।
विज्ञापन
अक्षर के डायरेक्ट हिट पर पाकिस्तानी फैन का रिएक्शन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट गंवा दिए थे। दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, विकेट से ज्यादा चर्चा विकेट पर पाकिस्तानी फैंस के रिएक्शन की हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान की महिला फैन अक्षर पटेल के डायरेक्ट हिट के बाद यकीन नहीं कर सकी और परेशान दिखी।
विज्ञापन

वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल, पाकिस्तान को 41 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। बाबार 26 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हार्दिक की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए थे। इसके बाद पारी के 10वें ओवर में अक्षर पटेल ने डायरेक्ट हिट पर इमाम उल हक को रन आउट किया था। इमाम 10 रन बना सके थे। अक्षर का थ्रो कमाल का था और पाकिस्तानी फैंस इससे हैरान रह गए। वीडियो में एक पाकिस्तानी महिला फैन हैरान रह गई और वह बगल में खड़ी महिला से पूछती दिखी मानो कह रही हो- ये क्या हो गया! फिर उस फैन ने अपने मुंह पर हाथ रख लिया और इसके बाद बगल में मौजूद दोस्त के कंधे पर सिर टिकाती दिखी। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान मोहम्मज रिजवान और सऊद शकील ने पारी संभाली। शकील ने अर्धशतक लगाया। 
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम में एक बदलाव
भारत के खिलाफ महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। चोटिल फखर जमां की जगह इमाम उल हक खेल रहे थे। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। रोहित ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेने वाले थे। इसलिए टॉस हारने का उन्हें नुकसान नहीं हुआ है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी। 

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें