फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: महामुकाबले के दौरान एक दूसरे से मिले कोहली और बाबर आजम, दोनों टीमों का मैच देखते नजर आए धोनी

Sun, 23 Feb 2025 04:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का दोनों टीमों के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों टीमों के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है और दोनों के बीच आईसीसी या एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही मुकाबला होता है।
विज्ञापन
कोहली और बाबर आजम - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम दुबई में दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के मैच के दौरान एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का दोनों टीमों के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों टीमों के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है और दोनों के बीच आईसीसी या एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही मुकाबला होता है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान ने जीता टॉस 
भारत के खिलाफ महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल फखर जमां की जगह इमाम उल हक खेल रहे हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। रोहित ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेने वाले थे। इसलिए टॉस हारने का उन्हें नुकसान नहीं हुआ है।

मैच के दौरान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर कोहली और बाबर की मुलाकात हुई। इस मैच के लिए पाकिस्तान की पारी जब शुरू हुई तो बाबर ने कोहली के साथ कुछ चर्चा की जिसके बाद कोहली बाबर के कंधे पर हाथ रखते हुए नजर आए। 

सस्ते में आउट हुए बाबर 
पाकिस्तान की पारी के नौवें ओवर में 41 के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका। हार्दिक पांड्या के ओवर की पहली गेंद पर बाबर ने चौका लगाया था। इसके बाद हार्दिक खुद से नाराज दिखे थे। अगली ही गेंद पर हार्दिक ने बाबर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया और पवेलियन भेज दिया। हार्दिक ने बाबर की बोलती बंद की। बाबर 26 गेंद में पांच चौके की मदद से 23 रन बना सके। 

भारत-पाकिस्तान मैच देख रहे धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच को देखते नजर आए। धोनी हालांकि स्टेडियम पर मौजूद नहीं है, लेकिन उन्होंने स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया। सोशल मीडिया पर धोनी की मैच देखते फोटो वायरल हो रही है। धोनी के साथ बॉलीवुड के अभिनेता सनी देओल भी मैच देख रहे हैं। इस दौरान सनी देओल धोनी से मिली और उन्होंने धोनी को गले लगाया। 

विज्ञापन

पाकिस्तान की धीमी बल्लेबाजी
मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने शुरू में धीरा खेल दिखाया, लेकिन अब रन रेट बढ़ा रहे हैं। 27 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 116 रन है। भारत को इस साझेदारी को तोड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें