फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान मैच का क्रेज, ट्विटर पर फैंस शेयर कर रहे मजेदार मीम्स

Mon, 29 Aug 2022 12:51 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत और पाकिस्तान की टीमें 10 महीने के बाद आमने-सामने हुई। टीम इंडिया ने उसे पांच विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने एशिया कप 2022 की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


रोहित ने युवा स्टार ऋषभ पंत को मैच से बाहर रखा। इस पर फैंस काफी नराज हैं। वह ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, बाबर आजम के आउट होने के बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर लोग मजेदार ट्वीट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस के कुछ ट्वीट

विज्ञापन





विज्ञापन






भारत की प्लेइंग-11 पर ट्वीट








सचिन तेंदुलकर ने शेयर की तस्वीर
मैच से पहले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मैच से पहले एक तस्वीर शेयर की थी। वहीं, फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने ट्वीट कर बाबर आजम की टीम के मजे लिए। उसका यह ट्वीट वायरल हो रहा है। सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की तस्वीर शेयर की है। तब उन्होंने 98 रनों की पारी खेली थी। वहीं, पीसीबी ने एक ट्वीट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर की थी। उसमें बाबर आजम के साथी फोन देख रहे थे। जोमैटो ने उस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''आज रात का क्या प्लान है?'' जोमैटो ने हैशटैग में बर्गर और पिज्जा भी लिखा।

मैच से पहले सोशल मीडिया पर शेयर किए मजेदार ट्वीट:








दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें