गंभीर का कहना है कि शाहीन के खिलाफ विकेट बचाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में कहर बरपाया था और पाकिस्तान को पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत दिलाई थी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 29 दिन में खेले जाएंगे 45 मैच, कहां होंगे मुकाबले, किस टीम में किसे मौका, जानें सबकुछ
स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में गौतम गंभीर ने कहा, ‘शाहीन के सामने विकेट बचाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। उसके खिलाफ रन बनाने के बारे में सोचो। अगर आप विकेट बचाने के लिए खेलेंगे तो बैकलिफ्ट, फुटवर्क छोटा हो जाएगा। टी20 क्रिकेट में इस सोच के साथ नहीं खेला जा सकता। मुझे यह पता है कि वह एक मुझे पता है कि वह खतरनाक गेंदबाज है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को उसके खिलाफ रन बनाने ही होंगे।''
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया गए भारत के कितने खिलाड़ी खेल चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप, किसके पास सबसे ज्यादा अनुभव?
भीर का मानना है कि टीम इंडिया का शीर्ष क्रम इस बार शाहीन का सामना कर लेगा। पिछली बार रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली उन्हीं की गेंद पर आउट हुए थे। गंभीर ने कहा, ''भारत के पास शीर्ष तीन या चार बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जो अफरीदी के सामने रन बना सकते हैं।'' भारतीय टीम की नजर 2007 के बाद पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में 15 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी।