पाकिस्तान की सरकार ने किया था एलान
पाकिस्तान टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर लगातार अड़ंगे लगाता रहा और उसने अपनी भागीदारी पर पेंच फंसाए रखा। हालांकि, रविवार को पाकिस्तान सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी कि उनकी राष्ट्रीय टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है और भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है।
आइए जानते हैं इस मामले पर किसने क्या कहा है...
ये भी पढ़ें: ICC vs PCB: बहिष्कार की नौटंकी करने वाले पाकिस्तान पर लगाम कसने की तैयारी! भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
'पाकिस्तान का ही नुकसान'
मदन लाल ने कहा, मुझे लगता है कि पाकिस्तान सरकार या पीसीबी ये सभी अपने ही क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे उनकी समस्याएं हल नहीं होंगी। किसी को तो सही सोचना होगा। फिलहाल वे सही नहीं सोच रहे हैं। वे बांग्लादेश का समर्थन करना चाहते हैं। आप बांग्लादेश का समर्थन करते रहिए। इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। अंततः नुकसान बांग्लादेश को भी होगा और पाकिस्तान को भी। मुख्य बात यह है कि न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया ये क्रिकेट के सबसे बड़े देश हैं। इन्हें दर्शक मिलेंगे और इन्हें ही सारी स्पॉन्सरशिप मिलेगी।
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, पहले पाकिस्तान को कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन बांग्लादेश के मसले के बाद वे इसमें कूद पड़े। इस फैसले का असर आईसीसी पर पड़ सकता है लिहाजा आईसीसी को कानूनी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। इससे पूरे टूर्नामेंट पर असर पड़ सकता है।