फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: गुस्सा छोड़ दो भाई...नाराज कुलदीप को मनाने के लिए सूर्यकुमार ने चली ये चाल, मैदान पर हुई थी बहस

Mon, 16 Feb 2026 08:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव के बीच पाकिस्तान मैच के दौरान कैच छूटने पर हुई नाराजगी को मैच के बाद सोशल मीडिया वीडियो से खत्म कर दिया गया। भारत-पाकिस्तान मुकाबले की गर्मी में हुई बहस को खिलाड़ियों ने मैदान तक सीमित रखते हुए टीम एकजुटता का संदेश दिया।

विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव-कुलदीप यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा रोमांच और भावनाओं से भरा होता है, और टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप मैच में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। भारतीय टीम ने रविवार को पाकिस्तान को हराकर सुपर आठ में जगह पक्की की, लेकिन मैच के दौरान और बाद में मैदान पर हुई एक बहस ने सभी का ध्यान खींच लिया।
विज्ञापन

कैच छूटा, बढ़ा तनाव
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की पारी के दौरान 18वें ओवर में एक अहम पल आया। हार्दिक पांड्या की गेंद पर सीमा रेखा पर खड़े कुलदीप यादव ने शाहीन अफरीदी का कैच लपक तो लिया, लेकिन गेंद उनके हाथ से फिसलकर बाउंड्री पार चली गई।

इस चूक से हार्दिक काफी निराश दिखे। हालांकि, उस समय उन्होंने तुरंत कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन जैसे ही उन्होंने अगली गेंदों में पाकिस्तान की पारी समेटने में भूमिका निभाई और टीम जश्न के लिए इकट्ठा हुई, उनका गुस्सा फूट पड़ा। हार्दिक ने कुलदीप को कैच छोड़ने पर फटकार लगाई। इस दौरान कुलदीप के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। कैच छूटने से कप्तान सूर्यकुमार यादव भी नाराज दिखे। कैमरों में उन्हें कुलदीप से तीखी बातचीत करते देखा गया। भारत-पाक मुकाबले की तीव्रता और मैच का दबाव इस पल में साफ नजर आया।

परिस्थितियां भी बनीं चुनौती
दरअसल, कुलदीप इस मैच में प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे थे। शुरुआती पारी में पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी, लेकिन दूसरी पारी में नमी बढ़ने से गेंद फिसलने लगी। इसके बावजूद कुलदीप ने कसी हुई गेंदबाजी की और तीन ओवर में 1 विकेट लेकर सिर्फ 14 रन दिए। 

मैच के बाद 'गुस्सा छोड़ दो भाई'
मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने साफ कर दिया कि मैदान पर हुई बहस सिर्फ खेल की गर्मी का हिस्सा थी। सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें वह कुलदीप से हल्के-फुल्के अंदाज में बात करते नजर आते हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, गुस्सा छोड़ दो भाई। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और ड्रेसिंग रूम में किसी भी तरह के मतभेद की अटकलों पर विराम लग गया। कुलदीप और सूर्या की मुस्कुराती तस्वीरों और वीडियो ने दिखा दिया कि टीम में सबकुछ सामान्य है।


विज्ञापन

जोश में हुआ था सबकुछ
भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में भावनाएं चरम पर होती हैं। ऐसे में मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी बातचीत असामान्य नहीं है। इस घटना ने भी यही साबित किया कि यह सब खेल के जोश और जीत की चाहत का नतीजा था, न कि किसी गहरे मतभेद का संकेत। आखिरकार, टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की और खिलाड़ियों ने भी दिखा दिया कि मैदान की गर्मी मैदान तक ही सीमित रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें