फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Litton Das: अपने देश नहीं...नेपाल में बांग्लादेश के कप्तान को मनानी पड़ी शिवरात्रि, पत्नी के साथ किया जलाभिषेक

Mon, 16 Feb 2026 07:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Litton Das prayed Lord Shiva In Nepal: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान लिटन दास ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नेपाल के एक मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में लिटन दास शिवलिंग पर जल चढ़ाते और विधि-विधान से पूजा करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी देवश्री भी दिखाई दीं।
विज्ञापन
लिटन दास-देवश्री - फोटो : litton_kumer_das (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में अल्पसख्यकों के साथ हो रहे अपराधों के बीच पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान लिटन दास ने नेपाल में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया। रविवार को लिटन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तमाम तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपनी पत्नी देवश्री के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करते दिखे। बता दें कि, लिटन टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की कप्तानी करने वाले थे। हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान से शुरू हुए विवाद के बाद उनके बोर्ड ने खुद ही वैश्विक टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।
विज्ञापन


लिटन दास - फोटो : litton_kumer_das (instagram)
शिव भक्ति में लीन हुए लिटन दास
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान लिटन दास ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नेपाल के एक मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। लिटन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि शिवरात्रि के इस शुभ दिन पर वह महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए आभारी हैं। उन्होंने लिखा कि कठिन समय में भगवान उनकी शक्ति और उम्मीद रहे हैं। पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने 'हर हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' जैसे कमेंट्स के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

लिटन दास-देवश्री - फोटो : litton_kumer_das (instagram)
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लिटन पारंपरिक तरीके से शिवलिंग पर जल अर्पित कर रहे हैं। मंदिर परिसर में कई शिवलिंग स्थापित हैं और वातावरण में धार्मिक उत्सव का माहौल नजर आ रहा है। एक अन्य फोटो में वह अपनी पत्नी के साथ मंदिर परिसर में सेल्फी लेते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम - फोटो : Twitter
बांग्लादेश क्यों टी20 विश्व कप से हुआ बाहर?
  • विवाद की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा बांग्लादेश के स्टार पेसर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज करने के बाद हुई। 
  • बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फिर भारत में सुरक्षा का हवाला देकर टी20 विश्व कप के मैच भारत में नहीं खेलने की मांग की।
  • उन्होंने आईसीसी के सामने यह भी विकल्प रखा कि बांग्लादेश को ग्रुप सी से हटाकर ग्रुप बी में शामिल किया जाए और आयरलैंड को ग्रुप सी में भेजा जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रुप बी के मैच श्रीलंका में होने हैं। 
  • आईसीसी के अधिकारियों ने बांग्लादेश में बीसीबी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। 
  • फिर 21 जनवरी को आईसीसी बोर्ड की बैठक हुई जिसमें बांग्लादेश की मांग बहुमत के आधार पर खारिज कर दी गई।
  • आईसीसी ने बांग्लादेश को अल्टीमेटम दे दिया कि या तो वह तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में खेले या उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम में शामिल किया जाएगा।
  • 22 जनवरी को बांग्लादेश ने फिर पुराना राग अलापा और भारत में विश्व कप खेलने से इनकार कर दिया।
  • 24 जनवरी को आईसीसी ने बीसीबी को आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से हटाने का फैसला किया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी का हिस्सा बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें