गांगुली के बयान पर आई अख्तर की प्रतिक्रिया
वीडियो में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष को कहते सुना गया, 'यह केवल नाम में ही फ्रेंडशिप टूर था, लेकिन जब शोएब अख्तर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने जा रहे हैं, तो उसमें दोस्ती कहां है?' गांगुली के इस बयान पर अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने एक्स पर लिखा- 'दादा , आप बहुत बढ़िया हैं। भारतीय क्रिकेट आपके बिना अधूरा है।'