फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत की 'नो हैंडशेक' पॉलिसी से पाकिस्तान के कप्तान नाखुश, रऊफ-फरहान के विवादित जश्न पर किया बचाव?

Sat, 27 Sep 2025 10:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भारत की 'नो हैंडशेक' पॉलिसी और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विवादित तरीके से जश्न मनाने पर बात की।
विज्ञापन
सलमान आगा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप का मौजूदा संस्करण अपने चरम पर पहुंच चुका है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भारत की 'नो हैंडशेक' पॉलिसी और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विवादित तरीके से जश्न मनाने पर बात की। उन्होंने कहा कि फाइनल में वह अपने खिलाड़ियों को तब तक खुद को अभिव्यक्त करने से नहीं रोकेंगे जब तक कि वह अनादरपूर्ण नहीं हो।
विज्ञापन

साहिबजादा फरहान-हारिस रऊफ - फोटो : ANI/ACC Youtube
रऊफ-फरहान के विवादित जश्न पर क्या बोले आगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 के मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस हो गई थी। हारिस रऊफ ने आपत्तिजनक इशारे किए थे जबकि साहिबजादा फरहान ने विवादित तरीके से गनफायर सेलिब्रेशन किया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की शिकायत की थी, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। खेल की वैश्विक संस्था ने रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया। वहीं, फरहान को कड़ी चेतावनी दी।

इस विषय पर पाकिस्तान के कप्तान आगा ने कहा, 'हर व्यक्ति को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अधिकार है। अगर हम तेज गेंदबाजों को खुद को अभिव्यक्त करने से रोकेंगे तो बचेगा ही क्या? मैं किसी को नहीं रोकूंगा जब तक कि वह अनादरपूर्ण नहीं हो।'

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत की 'नो हैंडशेक' पॉलिसी से नाखुश पाकिस्तान
इस दौरान कप्तान आगा ने भारतीय खिलाड़ियों की 'नो हैंडशेक' पॉलिसी पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने 2007 में अंडर-16 क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मैंने कभी किसी टीम को हाथ मिलाने से परहेज करते हुए नहीं देखा है। जब भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब थे तब भी हम हाथ मिलाते थे।' भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए ग्रुप स्टेज के मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से टॉस के वक्त हाथ नहीं मिलाया था। ऐसा ही भारतीय खिलाड़ियों ने भी मैच के बाद किया। वहीं, सुपर-4 में जब दोनों टीमों की टक्कर हुई तो भारतीय खिलाड़ी अपनी नीति पर कायम रहे। ऐसा ही फाइनल में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत ने दो बार पाकिस्तान को हराया
मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम पाकिस्तान को दो बार पटखनी दे चुकी है और अब बारी है फाइनल मुकाबले की, जहां सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी। भारत अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय है और फाइनल में भी जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगा। मैच से पहले आगा ने कहा कि पाकिस्तान टूर्नामेंट में पिछले दो मैच भारत से इसलिए हारा क्योंकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी की तुलना में ज्यादा गलतियां की थीं। उन्होंने कहा, 'भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में दबाव होता ही है। पिछले दो मैचों में हम इसलिए हारे क्योंकि हमने ज्यादा गलतियां कीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें