फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Playing 11: पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनरों के साथ उतरा भारत, अभिषेक की वापसी; अर्शदीप को मिला आराम

Sun, 15 Feb 2026 06:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

IND vs PAK Today Playing 11: भारतीय टीम प्रबंधन ने कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में स्पिनरों की मददगार पिच को देखते हुए कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया। भारत के लिए राहत की बात यह रही कि अभिषेक शर्मा स्वस्थ होकर एकादश में वापसी करने में सफल रहे।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। भारतीय टीम इस अहम मुकाबले में तीन स्पिनरों के साथ उतरी। आर प्रेमादासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती है और इसे देखते हुए ही भारत ने तीन स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला लिया है। भारत के लिए इस मैच में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव स्पिन विभाग का जिम्मा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सलमान आगा ने बताया कि उनकी टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं है।

सैमसन का पटा पत्ता
अभिषेक शर्मा की वापसी से संजू सैमसन का पत्ता कट गया। सैमसन नामीबिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में अभिषेक की जगह खेलने उतरे थे। उन्होंने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे। पिच को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन ने कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल करने का फैसला लिया। कुलदीप के टीम में शामिल होने के कारण तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ा। बाबर आजम के खिलाफ कुलदीप के शानदार रिकॉर्ड और एशिया कप फाइनल में उनके चार विकेट को देखते हुए उन्हें इस मैच में मौका देना अच्छा विकल्प है। कुलदीप को अब तक विश्व कप के शुरुआती दो मैचों में एकादश में जगह नहीं मिली थी, लेकिन इस अहम मुकाबले के लिए वह एकादश में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें