फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK No Handshake: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बरकरार रखी नो हैंडशेक नीति, सूर्यकुमार ने नहीं मिलाया हाथ

Sun, 15 Feb 2026 06:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

IND vs PAK No Shake Hands: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला कोलंबो में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हरा दिया। भारत ने उम्मीद के अनुरूप चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति जारी रखी।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में नो हैंडशेक नीति बरकरार रखी। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाए। भारत ने पिछले साल एशिया कप से ही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यह नीति रखी है जिसे विश्व कप में भी जारी रखा है। इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि भारतीय टीम का रुख क्या होगा। 
विज्ञापन

टॉस के दौरान नहीं मिलाए हाथ
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाए। यह तय माना जा रहा था कि भारत नो हैंडशेक की नीति जारी रखेगा और उम्मीद के अनुरूप सलमान को नजरअंदाज किया। भारत ने एक बार फिर अपनी नीति स्पष्ट रखी है कि वो सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट का मुकाबला खेलेगा।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Playing 11: पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनरों के साथ उतरा भारत, अभिषेक की वापसी; अर्शदीप को मिला आराम

क्यों पाकिस्तान से हाथ नहीं मिला रहे भारतीय खिलाड़ी
  • पिछले साल एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हुए थे और इन सभी मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने नो हैंडशेक नीति का पालन किया था।
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से अभिवादन नहीं किया था।
  • भारत ने यह रुख पहलगाम हमले के विरोध में जताया था। पहलगाम में पिछले साल आतंकी हमला हुआ था। 
  • भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर नाम से सैन्य अभियान चलाया था और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।
  • ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान तिलमिला गया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया था।
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार एशिया कप में ही भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला हुआ था जिस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईना दिखाया था। 
  • अब एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाया और सूर्यकुमार ने नो हैंडशेक नीति पर अमल किया।
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने दिए थे संकेत
मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने संकेत दिए थे कि भारत के रवैये में कोई बदलाव नहीं होगा। सूर्यकुमार ने पूरी तरह पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन उनकी बातों से लगा था कि भारत नो हैंडशेक नीति जारी रखेगा। यह बात तब साफ हो गई थी जब सूर्यकुमार और सलमान में से किसी ने भी हाथ मिलाने का वादा नहीं किया था, जबकि पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि वह क्रिकेट की भावना को बनाए रखना चाहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें