जय शाह-पाकिस्तान टीम-मोहसिन नकवी
- फोटो : ANI/PTI
बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान ने किया था बहिष्कार का एलान
बांग्लादेश के भारत दौरे से इनकार के बाद पाकिस्तान सरकार ने एकजुटता दिखाते हुए पहले भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। हालांकि, आईसीसी, पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच कई दौर की बातचीत के बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला बदलते हुए मैच खेलने की पुष्टि कर दी थी।
ये भी पढ़ें: नौ दिन की नौटंकी: दुनिया से थू-थू कराने के बाद पाकिस्तान का यू-टर्न, अपने बुने जाल में किस तरह फंसा था पीसीबी
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी
- फोटो : ANI/Twitter
नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात कर आईसीसी और अन्य क्रिकेट बोर्डों के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर चर्चा की थी। इससे पहले लाहौर में आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद गतिरोध टूटा था।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Playing 11: तीन स्पिनरों के साथ उतरेगा भारत? अभिषेक के अस्वस्थ होने से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, पीसीबी चीफ नकवी और बीसीबी अध्यक्ष बुलबुल
- फोटो : Twitter/ANI
बीसीबी अध्यक्ष ने ठुकराया निमंत्रण?
वहीं दूसरी ओर, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने भारत-पाकिस्तान मैच देखने का निमंत्रण ठुकरा दिया है। बांग्लादेशी मीडिया वेबसाइट डेली स्टार से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब उनकी टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रही है, तो ऐसे में उनका वहां मौजूद रहना उचित नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Live Streaming: पांच महीने बाद फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कितने बजे से होगा मैच
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम
- फोटो : Twitter
क्या फिर हुआ विवाद?
अमीनुल इस समय ढाका में हैं और उन्होंने साफ किया कि आईसीसी की ओर से विशेष अनुरोध के बावजूद उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उनके लिए उनकी राष्ट्रीय टीम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस तरह भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले जहां एक ओर पीसीबी प्रमुख की मौजूदगी से सियासी और कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष के इनकार ने टूर्नामेंट से जुड़े विवाद की पृष्ठभूमि को फिर उजागर कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Salman Agha: भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तरस रहा पाकिस्तान, सलमान आगा ने खेल भावना पर दिया जोर