आमिर का बड़बोला बयान
एक शो 'हारना मना है' (Haarna Mana Hai) में बातचीत के दौरान आमिर ने कहा, 'मैंने जितना देखा है, वह बस हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करता है। जिस दिन चल गया तो ठीक, वरना उसके फेल होने के चांस ज्यादा हैं। वह आठ पारियों में एक बार चलता है। बाकी पारियों में 10, 15, 0 या 20 रन बनाता है। मुझे नहीं लगता कि वह तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज है। वह चाहता है कि गेंद एक खास एरिया में आए और उसी पर वार करे।' आमिर ने यह भी कहा कि अगर अभिषेक हल्की स्विंग होती गेंदों पर भी उसी आत्मविश्वास से खेल पाए, तभी उन्हें पूरा बल्लेबाज माना जा सकता है।
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक का प्रदर्शन
अभिषेक ने पिछले साल एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दो टी20 मैचों में 31 और 74 रन बनाए थे, जबकि फाइनल में वह सिर्फ 5 रन पर आउट हुए थे। बावजूद इसके भारत ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। कम समय में अभिषेक शर्मा भारत के उभरते हुए टी20 सितारे बन गए हैं। 39 मैचों में 1297 रन बनाते हुए उन्होंने दो शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था।
ये भी पढ़ें: T20 WC: गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप की जगह इस गेंदबाज को उतारने कहा, सैमसन के शॉट चयन पर उठाए सवाल