फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAN vs UAE Highlights: यूएई ने खोला जीत का खाता, आर्यंश-सोहेब के दम पर कनाडा को हराया; अफगानिस्तान को नुकसान

Fri, 13 Feb 2026 06:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CAN vs UAE T20 World Cup 2026: यूएई की टीम ने कनाडा को हराकर टी20 विश्व कप में जीत का खाता खोल लिया है। यूएई की जीत से हालांकि, अंक तालिका में अफगानिस्तान को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
आर्यंश शर्मा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलामी बल्लेबाज आर्यंश शर्मा और सोहेब खान के अर्धशतकों की मदद से यूएई ने ग्रुप डी के मुकाबले में कनाडा को हराकर टी20 विश्व कप में जीत का खाता खोला। कनाडा ने हर्ष ठाकेर के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में यूएई ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। यूएई की जीत में आर्यंश और सोहेब का योगदान अहम रहा। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान से आगे निकला यूएई
यूएई की जीत से ग्रुप डी की अंक तालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है। यूएई की टीम अफगानिस्तान से आगे निकल गई है जिससे सुपर आठ चरण की दौड़ दिलचस्प हो गई है। यूएई की टीम तीसरे स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है और उसके लिए अगले दौर में पहुंचना कठिन होता जा रहा है। ग्रुप डी में न्यूजीलैंड की टीम दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर है।

एक समय लड़खड़ा गई थी यूएई की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की पारी एक समय लड़खड़ा गई थी और उसके लिए स्कोर चेज कर पाना मुश्किल लग रहा था। यूएई ने 66 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आर्यंश और सोहेब के बीच पांचवें विकेट के लिए 42 गेंदों पर 84 रनों की साझेदारी हुई जिससे यूएई वापसी करने में सफल रहा। यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। पहली गेंद पर आर्यंश ने छक्का लगाया, जबकि दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर सोहेब अपना विकेट गंवा बैठे। सोहेब 29 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।

यूएई की टीम हालांकि, जीत दर्ज करने में सफल रही और आर्यंश नाबाद पवेलियन लौटे। आर्यंश ने 53 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। आर्यंश और सोहेब के अलावा अलीशान शराफु ने पांच, हर्षित कौशिक ने पांच, मोहम्मद वसीम ने चार और मयंक कुमार ने चार रनों का योगदान दिया। कनाडा के लिए साद बिन जफर ने तीन विकेट झटके, जबकि कलीम सना और जसकरण सिंह को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

कनाडा की पारी
इससे पहले, जुनैद सिद्दीकी के पांच विकेट से यूएई ने कनाडा को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। सिद्दीकी ने चार ओवर में 35 रन देकर पांच झटके। उन्होंने शुरुआती ओवरों में ही कनाडा के सलामी बल्लेबाजों को चलता कर दबाव बना दिया था। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद कनाडा के कप्तान दिलप्रीत सिंह (11) ने वामहस्त स्पिनर हैदर अली के खिलाफ पहले ओवर में चौका लगाया लेकिन अगले ओवर में सिद्दीकी के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मुहम्मद वसीम को कैच दे बैठे। ठाकेर ने 41 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। उन्होंने 38 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद नवनीत धालीवाल के साथ 47 गेंद में 58 रन की साझेदारी कर पारी को सवारा। धालीवाल ने 28 गेंद में चार चौके की मदद से 34 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें