फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द करो', एशिया कप में दोनों टीमों के बीच मैच के बहिष्कार की मांग तेज

Mon, 18 Aug 2025 11:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार की मांग एशिया कप का कार्यक्रम जारी होने के पहले से हो रही है। हरभजन सिंह, केदार जाधव समते कई अन्य क्रिकेटर्स भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से यह मांग कर चुके हैं। 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने भारतीय टीम से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत को यह मैच नहीं खेलना चाहिए। बता दें कि, एशिया कप का आगाज नौ सितंबर से यूएई में होगा जबकि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगी। 14 सितंबर को भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। इस मैच से पहले भारतीय प्रशंसकों ने टीम इंडिया से मैच के बहिष्कार की मांग की है।
विज्ञापन

'भारतीय टीम को नहीं खेलना चाहिए'
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार की मांग करने वाले केदार जाधव पहले व्यक्ति नहीं हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह समते कई अन्य क्रिकेटर्स भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से यह मांग कर चुके हैं। प्रशंसकों समेत पूर्व क्रिकेटर्स की मांग है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद बढ़े सीमा-पार तनाव के चलते पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से बचा जाए। केदार जाधव ने एएनआई से कहा, 'मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम को खेलना चाहिए। मुझे भरोसा है कि भारत खेलेगा भी नहीं। जहां भी भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, भारत जीतेगा ही। लेकिन यह मैच बिल्कुल नहीं होना चाहिए। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह मुकाबला नहीं होगा।'
विज्ञापन

अगले महीने होना है एशिया कप
एशिया कप का आयोजन नौ से 28 सितंबर तक यूएई में होना है। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है। इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें