फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत, देशभर में जश्न का माहौल; हर शख्स की जुबां पर 'भारत की माता की जय'

Mon, 16 Feb 2026 01:16 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

India Wins Against Pakistan, Celebration Photos: टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सुपर-8 में जगह बनाई। ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी और भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से देशभर में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
भारत की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला एक बार फिर भावनाओं, रोमांच और गर्व से भर गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को हुए इस हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।
विज्ञापन

ईशान किशन - फोटो : PTI
ईशान किशन ने रखी जीत की नींव
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन यह फैसला उस पर भारी पड़ गया। युवा बल्लेबाज ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी ने भारतीय पारी की नींव मजबूत कर दी। निर्धारित 20 ओवरों में भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाए। हर चौके-छक्के के साथ स्टेडियम में बैठे भारतीय समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंचता गया।

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
भारतीय गेंदबाजों ने तोड़ी विपक्षियों की कमर
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत ही लड़खड़ा गई। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। शुरुआती दो ओवरों में तीन विकेट गिरते ही मैच का रुख साफ हो गया। हालांकि, उस्मान खान ने 44 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से कोई खास साथ नहीं मिला। सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और पूरी टीम 18 ओवर में 114 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से हार्दिक, बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को एक-एक सफलता मिली।

भारत की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल - फोटो : PTI
हर दिल में गूंजा- 'भारत माता की जय'
इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचते हुए सुपर-8 में प्रवेश कर गई। यह मौजूदा टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है। मैदान में मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक हर ओर तिरंगा लहराता नजर आया और हर शख्स की जुबां पर एक ही नारा गूंजा 'भारत माता की जय।' यह सिर्फ एक मैच की जीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और गर्व की जीत बन गई।
विज्ञापन




(फोटो क्रेडिट: PTI)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें