फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Final: 'फ्लाइट लैंड करा दी', बुमराह ने हारिस को बोल्ड कर मनाया जश्न, पठान ने भी उड़ाया रऊफ का मजाक

Mon, 29 Sep 2025 12:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

Bumrah Celebration Video: इरफान पठान ने भी रऊफ का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया, 'फ्लाइट लैंड करा दी बुमराह ने।' हारिस रऊफ ने सुपर-4 मैच के दौरान कई विवादित इशारे किए थे। बुमराह ने उसी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
1 of 5
बुमराह ने हारिस को चिढ़ाया - फोटो : ANI
भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीत लिया। इस मैच में पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उनका जश्न चर्चा में है। बुमराह ने रऊफ को औकात दिखाते हुए उनका बीच मैदान मजाक उड़ाया। इसके बाद इरफान पठान ने भी रऊफ का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया, 'फ्लाइट लैंड करा दी बुमराह ने।'


विज्ञापन

2 of 5
हारिस रऊफ - फोटो : Twitter
साहिबजादा और हारिस के विवादित इशारे
इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी उसके खिलाड़ियों की अकड़ कम नहीं हुई। पाकिस्तान की टीम अपने खेल की वजह से नहीं, बल्कि बचकानी और आपत्तिजनक हरकतों की वजह से चर्चा में रही। भारत के खिलाफ सुपर 4 मैच के दौरान साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने मैदान पर विवादित और अपमानजनक इशारा किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
हारिस रऊफ और मुजना मसूद - फोटो : Instagram
रऊफ की पत्नी का विवादित पोस्ट
रऊफ ने मैच के दौरान कई बार फैन्स की ओर देखकर अंगुलियों से 6-0 का इशारा किया था। साथ ही प्लेन उड़ाने जैसा जेस्चर बनाया था। यह जेस्चर यह दिखाने के लिए था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने छह भारतीय विमानों को गिराया था, जो पहले ही झूठा साबित हो चुका है।  इस हरकत की सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस ने जमकर आलोचना की थी। फिर उनकी पत्नी मुजना मसूद मलिक का भी पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने रऊफ की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की। हालांकि, विवाद होने पर उन्होंने पोस्ट डिलीट कर लिया था।

4 of 5
बुमराह - फोटो : Twitter
बुमराह ने लिया बदला
बुमराह ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए हारिस की करतूतों का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तानी पारी के 18वें ओवर में पांचवीं गेंद पर शानदार यॉर्कर पर हारिस को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने हाथ से विमान का इशारा कर हारिस को उनकी करतूतों पर चिढ़ाते नजर आए। इसके बाद इरफान पठान ने भी हारिस का मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर भी बुमराह का ऐसा करना ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
भारत ने जीता फाइनल
भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। जीत दिलाने वाला चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू का चौका लगते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम और मैदान में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना उत्साह छुपा नहीं सके। तिलक ने बल्ला लहराकर जश्न मनाया, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी मायूस नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें