फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Final: तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी से जीता भारत, स्पिनर्स के जाल में फंसे पाकिस्तानी बल्लेबाज

Mon, 29 Sep 2025 12:08 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
एशिया कप 2025 के फाइनल में रोमांच और जुनून चरम पर रहा। टीम इंडिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड नौंवी बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की और एक बार फिर साबित कर दिया कि एशियाई क्रिकेट में उसका दबदबा कायम है। मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और यह निर्णय पूरी तरह सही साबित हुआ। स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया और पूरी टीम को महज 146 रन पर समेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में कुछ झटके जरूर खाए, लेकिन युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन ठोकते हुए जीत की मजबूत नींव रखी। आखिरी पलों में जब भारत को जीत के लिए कुछ ही रन चाहिए थे, तब रिंकू सिंह ने चौका लगाकर टीम को विजय दिलाई। ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ी और मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपनी खुशी रोक नहीं पाए। मैदान पर बल्ला लहराते तिलक और मायूस चेहरों के साथ खड़े पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर ने इस ऐतिहासिक फाइनल को और भी यादगार बना दिया।
विज्ञापन

2 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत हुई
टॉस हारने के बाद पाकिस्तान बल्लेबाजी करने उतरा और फरहान-जमां की जोड़ी ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 45 रन जोड़े। इस दौरान भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखे। इसके बाद साहिबजादा फरहान ने तेज बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान का स्कोर नौ ओवर में बिना नुकसान के 77 रन हो गया। इस वक्त पाकिस्तान पूरी तरह हावी दिख रहा था। 11वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने फरहान और फखर के बीच हुई 84 रनों की साझेदारी को तोड़ा। फरहान (57 रन) बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए। यहीं से मैच की दिशा पलटने लगी।
विज्ञापन

3 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI-bcci
बीच के ओवरों में स्पिनर्स ने पलटा पासा
पाकिस्तान को दूसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने सैम अयूब को बुमराह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। 13-15 ओवरों के बीच अक्षर पटेल ने मोहम्मद हारिस को खाता खोले बिना चलता किया। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने फखर जमां (46) को आउट कर पाकिस्तान की रीढ़ तोड़ दी। 15वें ओवर तक पाकिस्तान का स्कोर 118/4 हो चुका था और शुरुआती लय पूरी तरह टूट चुकी थी।

4 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
16-20 ओवर के बीच पाकिस्तान को लगातार झटके लगे
इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने दबाव बनाए रखा। कुलदीप ने कप्तान सलमान आगा (8) और शाहीन अफरीदी (0) को आउट कर पाकिस्तान को गहरे संकट में धकेल दिया। अक्षर ने हुसैन तलत को भी पवेलियन भेजा। आखिर में जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज के विकेट झटके। तेज गेंदबाज ने रऊफ को बोल्ड किया और नवाज को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। जहां पाकिस्तान ने पहले 10 ओवर में 77 रन बिना नुकसान के बनाए थे, वहीं अगले 10 ओवर में सिर्फ 60 रन जोड़कर नौ विकेट गंवा दिए। कुलदीप, वरुण और अक्षर की स्पिन तिकड़ी ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
भारत की खराब शुरुआत
भारत की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही अभिषेक शर्मा पांच रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुभमन गिल ने 12 रन की छोटी पारी खेली और तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। भारत ने महज 20 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए थे और मुश्किल में फंस गया था।
विज्ञापन

6 of 8
तिलक-सैमसन - फोटो : ANI
तिलक और सैमसन ने संभाला मोर्चा
ऐसे हालात में तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को स्थिरता दी। हालांकि, सैमसन 21 गेंदों पर 24 रन बनाकर अबरार अहमद की गेंद पर आउट हो गए। तिलक ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 41 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और क्रीज पर टिककर कमाल की बल्लेबाजी की।15वें ओवर में जब हारिस रऊफ गेंदबाजी पर आए, तब तिलक ने उनका पूरा फायदा उठाते हुए 17 रन बटोरे और मैच का रुख पलट दिया।
विज्ञापन

7 of 8
शिवम दुबे - फोटो : ANI
जीत की दहलीज तक पहुंचाकर लौटे दुबे
शिवम दुबे और तिलक वर्मा के बीच 60 रनो की साझेदारी हुई। उन्होंने 22 गेंदों पर 33 रन बनाए, जिसमें दो बड़े छक्के शामिल थे। एक छक्का उन्होंने अबरार अहमद को सीधा मैदान के बाहर मारा, जबकि दूसरा उन्होंने अशरफ की गेंद पर लगाया। यही दोनों शॉट्स भारत को जीत की ओर ले गए। हालांकि, जीत से पहले वह अहम मौके पर आउट हो गए। भारत को आखिरी छह गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। मैच का रोमांच चरम पर था। तीन गेंदों में भारत को एक रन की जरूरत थी, रिंकू सिंह ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए चौका लगाया और भारत ट्रॉफी जीत गया।
विज्ञापन

8 of 8
तिलक वर्मा - फोटो : ANI
जीत का 'तिलक'
तिलक वर्मा 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाकर मैच के हीरो साबित हुए। उनकी पारी में तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें