पंत बाउंड्री पर अर्शदीप सिंह से बात कर रहे थे। तभी पीछे स्टैंड से फैंस 'उर्वशी-उर्वशी' चिल्लाने लगे। उन्होंने पलटकर फैंस से कुछ कहा और वहां से निकल गए। अर्शदीप ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। अर्शदीप के अलावा हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन रन दिए। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 82 रन बनाए। वह अंत तक नाबाद रहे। कोहली ने 53 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर
कथित तौर पर उर्वशी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। पिछले दो महीनों में दोनों को लेकर कई खबरें सामने आईं। कभी पंत पर उर्वशी तंज कसते हुए नजर आईं तो कभी ऋषभ उसका जवाब देते हुए देखे गए। टी20 वर्ल्ड कप के लिए पंत के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के कुछ दिन बाद ही उर्वशी भी वहां चली गईं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
उर्वशी ने कुछ दिन पहले नाम लिए बिना पंत पर निशाना साधा था और उन्हें 'मिस्टर आरपी (RP), 'छोटू भैया' कहकर बुलाया था। इसके बाद उर्वशी एशिया कप के दौरान यूएई में दिखी थीं। वह भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में भी नजर आई थीं। फिर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पंत से माफी मांगती हुई नजर आई थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने इसका खंडन किया था।