फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तानी स्पिनर ने कर दी थी सारी हदें पार, फिर भी विराट ने नहीं खोया आपा; अब हुआ गलती का एहसास

Fri, 07 Mar 2025 11:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

26 वर्षीय गेंदबाज ने बताया कि उन्होंने किंग कोहली को मैच के दौरान चुनौती दी थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने खुद को शांत रखा और उनकी बात का जवाब नहीं दिया। बाद में कोहली ने उनकी तारीफ भी की जिससे अबरार को अपनी गलती का एहसास हुआ।
विज्ञापन
अबरार-विराट - फोटो : @TheRealPCB-PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और कोई विवाद न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता के मामले में दोनों टीमों का इतिहास हमेशा से समृद्ध रहा है। ऐसा ही कुछ चैंपियंस ट्रॉफी के छठे मुकाबले में देखने को मिला जब अबरार अहमद ने विराट कोहली को उकसाने की कोशिश की और चुनौती दी कि उनके खिलाफ छक्के लगाएं। इसका खुलासा पाकिस्तानी स्पिनर ने अब खुद किया है। 26 वर्षीय गेंदबाज ने बताया कि उन्होंने किंग कोहली को मैच के दौरान चुनौती दी थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने खुद को शांत रखा और उनकी बात का जवाब नहीं दिया। बाद में कोहली ने उनकी तारीफ भी की जिससे अबरार को अपनी गलती का एहसास हुआ।
विज्ञापन

विराट को चुनौती देकर अबरार से हुई बड़ी गलती
दुबई में खेले गए इस मुकाबले में लेग स्पिनर अबरार अहमद ने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया था। उन्होंने टीम इंडिया के उपकप्तान को बोल्ड किया था और अलग अंदाज में जश्न मनाया, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पूर्व कप्तान कोहली को निशाना बनाने की कोशिश की। इस विषय में अब बात करते हुए अबरार अहमद ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से कहा- दुबई में विराट कोहली को गेंदबाजी करने का मेरा बचपन का सपना पूरा हुआ। ये बहुत चुनौतीपूर्ण था और मैंने उसे चिढ़ाया। मैंने उनसे मेरे ओवर में छक्का मारने के लिए कहा लेकिन वह गुस्सा नहीं हुए। हम सब जानते हैं कि कोहली महान बल्लेबाज हैं लेकिन वह अच्छे व्यक्ति हैं। कोहली ने मैच के बाद कहा अच्छी गेंदबाजी की, जिसने मेरा दिन बना दिया।

विराट के प्रशंसक हैं अबरार
इस मैच में 36 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा था। उन्होंने 111 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया और टीम को जीत दिलाई। अबरार ने आगे बताया कि वह कोहली को आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा- मैं कोहली को आदर्श मानकर बड़ा हुआ हूं और अंडर-19 खिलाड़ियों से कहा करता था कि एक दिन मैं उन्हें गेंदबाजी करूंगा। कोहली की फिटनेस शानदार है, जिस तरीके से वह विकेट के बीच में दौड़ते हैं वो देखना शानदार है। यही बात उन्हें एक अद्वितीय क्रिकेटर बनाती है।
विज्ञापन

पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल
मेजबान पाकिस्तान का सफर इस टूर्नामेंट में सिर्फ नौ दिन में समाप्त हो गया। पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में कीवियों ने मेजबानों के खिलाफ 320 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें विल यंग और कप्तान टॉम लाथम ने शतक जड़े। दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना भारत से हुआ जिसमें टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बाबर आजम और इमाम उल हक ने टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई, लेकिन पाकिस्तान इसका फायदा उठाने में असफल रहा। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 241 रन के स्कोर पर ही रोका और लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने सामने मोर्चा संभाला और 43.2 ओवर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यूं तो पाकिस्तान की उम्मीदें दो मैच हारने के साथ ही खत्म हो गई थी, लेकिन उसकी संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त न्यूजीलैंड की बांग्लादेश पर जीत ने कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें