सौरव गांगुली भारतीय टीम की जर्सी पहनकर भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे।
- फोटो : ANI
टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला दुबई के मैदान में हो रहा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली भारतीय टीम की जर्सी पहनकर यह मैच देखने पहुंचे। भारत और पाकिस्तान की टीम लगभग दो साल बाद एक दूसरे के खिलाफ कोई मैच खेल रही हैं। इससे पहले 2019 वर्ल्डकप में इन दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया था। इस मैच को लेकर दोनों टीमों के फैंस काफी उत्साहित हैं, जबकि खिलाड़ी अपनी भावनाओं पर काबू पाकर अच्छा खेल दिखाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
इस मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दुनियाभर में लोग भारत और पाकिस्तान का मैच देखते हैं। इससे भारतीय टीम प्रेरणा ले सकती है और अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि कोहली टॉस हार गए और पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पावरप्ले में ही भारत के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया।