फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK T20 Asia Cup, Dubai Weather: पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद पर ओस बनेगी समस्या, जानें मौसम का हाल

Sun, 04 Sep 2022 11:50 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत और पाकिस्तान के मैच में एक बार फिर बारिश की बजाय गर्मी के चलते खिलाड़ी परेशान हो सकते हैं। पिछले मैच में भी पाकिस्तान के दो गेंदबाजों को समस्या हुई थी और इस मैच में भी खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है। 
 
विज्ञापन
दुबई में टी20 मैचों का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर चार का दूसरा मुकाबला दुबई के मैदान पर होना है। इस मैच में दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। यह मुकाबला जीतने वाली टीम का फाइनल खेलना लगभग पक्का हो जाएगा। वहीं, हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। इस टूर्नामेंट में ये दोनों टीमें आठ दिन के अंदर दूसरी बार भिड़ रही हैं। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला काफी रोमांचक था और हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन


इस बार भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों टीमें अपने स्टार खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं। भारत के रवींद्र जडेजा और पाकिस्तान क शहनवाज दहानी टीम से बाहर हो चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीमों के लिए पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?
इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। आसमान में बादल भी नहीं होंगे। हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटे के करीब रहेगी। दिन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जो रात में गिरकर 31 डिग्री तक आएगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी हो सकती है। नमी 52 फीसदी के करीब रहने का अनुमान है। ऐसे में दूसरी पारी के दौरान ओस के चलते गेंदबाजी करने वाली टीम को परेशानी हो सकती है। खासकर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। 

कैसी है पिच?
एशिया कप के शुरुआती मुकाबलों में दुबई की पिच में तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी, लेकिन अब यह पिच स्पिन गेंदबाजों के मदद कर रही है। दुबई की गर्मी में पिच जल्दी टूटती है और लगातार मैच होने के कारण इस पिच में कई बार गेंद रुककर आती है। इससे बड़े शॉट खेलने में परेशानी होती है। हालांकि, ओस का रोल इस मैदान पर बहुत ज्यादा और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने के आसार ज्यादा हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें