फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के मौजूदा गेंदबाजों के खिलाफ विराट का 100+ का स्ट्राइक रेट, सिर्फ नवाज-अफरीदी कर सके आउट

Thu, 31 Aug 2023 05:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वनडे में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 13 मैचों में 48.73 की औसत से 536 रन और टी20 में 10 मैचों में 81.33 की औसत और 123.86 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं। एशिया कप वनडे में भी पाकिस्तान के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड शानदार है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को पल्लेकल में महामुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप के इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि इस मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला चलेगा और वह टीम इंडिया को मैच जिताएंगे। हालांकि, टीम इंडिया के लिए राह आसान नहीं होगा, क्योंकि पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और शादाब खान जैसे गेंदबाज हैं, जो किसी भी बैटिंग लाइन अप को तहस-नहस करने की काबिलियत रखते हैं।
विज्ञापन


इनके सामने रन बनाना विराट और रोहित के लिए कठिन चुनौती होगी। हालांकि, वनडे फॉर्मेट और एशिया कप (वनडे) में विराट का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। इतना ही नहीं वनडे और टी20 को मिला दें तो विराट का पाकिस्तान की मौजूदा टीम में शामिल गेंदबाजों के खिलाफ भी रिकॉर्ड शानदार रहा है। सभी गेंदबाजों के खिलाफ विराट का स्ट्राइक रेट 100+ का रहा है। आइए जानते हैं-

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में विराट के आंकड़े

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ कभी टेस्ट नहीं खेला है। वह चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सिर्फ वनडे और टी20 खेल सके हैं। वनडे में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 13 मैचों में 48.73 की औसत से 536 रन और टी20 में 10 मैचों में 81.33 की औसत और 123.86 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं। एशिया कप वनडे में भी पाकिस्तान के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड शानदार है। अब तक वह इस टूर्नामेंट के वनडे फॉर्मेट में पाक के खिलाफ तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 68.66 के बेहतरीन औसत और 110.75 के स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक शामिल है। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप वनडे में 183 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। इस दौरान उन्होंने 23 चौके और एक छक्का भी लगाया है।

पाकिस्तान के मौजूदा गेंदबाजों के खिलाफ विराट का प्रदर्शन

वहीं, बात करें पाकिस्तान की मौजूदा टीम में शामिल गेंदबाजों की तो विराट का दोनों फॉर्मेट मिलाकर उनके खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार है। पाकिस्तान के पांचों मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ विराट ने 100 या इससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। शादाब के खिलाफ वनडे-टी20 मिलाकर कोहली ने 67 गेंदें खेली हैं। इसमें उन्होंने 67 रन बनाए हैं। शादाब विराट को कभी आउट नहीं कर पाए हैं। वहीं, हारिस रऊफ के खिलाफ दोनों फॉर्मेट में विराट ने 32 गेंदें खेली हैं और 42 रन बनाए हैं। रऊफ भी भारतीय दिग्गज बल्लेबाज को एक बार भी आउट नहीं कर पाए हैं।

विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के युवा सनसनी नसीम शाह के खिलाफ विराट ने 25 गेंदें खेली हैं और 31 रन बनाए हैं। नसीम भी विराट को अब तक आउट नहीं कर सके हैं। वहीं, मोहम्मद नवाज के खिलाफ विराट ने 23 गेंदें खेली हैं और 29 रन बनाए हैं। नवाज विराट को एक बार आउट कर चुके हैं। ऐसा उन्होंने एशिया कप 2022 (टी20) दुबई स्टेडियम में किया था। वहीं, शाहीन अफरीदी के खिलाफ विराट ने 22 गेंदें खेली हैं और 34 रन बनाए हैं। अफरीदी कोहली को सिर्फ एक बार 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आउट कर पाए हैं। 
विज्ञापन

श्रीलंका में विराट का वनडे बैटिंग औसत 50 से कम

विराट कोहली का मुकाबला पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी इकाई से होगा, लेकिन मौजूदा पाक टीम के गेंदबाजों के खिलाफ उनके आंकड़े खराब नहीं हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बार विराट कितने रन बनाते हैं। इस बार एशिया कप में भारत अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा। कोहली ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका को छोड़कर बाकी सभी देशों में वनडे में 50 से ऊपक के औसत से रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड में वनडे में कोहली के रन बनाने का औसत 49.67 है, जबकि श्रीलंका में उनके रन बनाने का औसत 47.32 का रहा है। ऐसे में इस बार कोहली श्रीलंका में भी अपने वनडे बैटिंग औसत को 50 से ज्यादा करने की कोशिश करेंगे।

अलग-अलगे देशों में विराट का वनडे में बैटिंग औसत
देश पारी रन औसत
दक्षिण अफ्रीका 18 993 76.38
बांग्लादेश 18 1097 73.13
जिम्बाब्वे 7 365 60.83
वेस्टइंडीज 17 825 58.93
भारत 107 5447 57.95
इंग्लैंड 33 1349 51.88
ऑस्ट्रेलिया 29 1327 51.04
न्यूजीलैंड 13 596 49.67
श्रीलंका 23 899 47.32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें