फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: मोहम्मद शमी की जोरदार वापसी, विश्व कप में रचा इतिहास; अनिल कुंबले को इस मामले में छोड़ा पीछे

Sun, 22 Oct 2023 11:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण ऐसा करना पड़ा। टीम संयोजन ठीक करने के लिए शार्दुल ठाकुर को बाहर होना पड़ा। मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग-11 में रखा गया।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें विश्व कप के 21वें मैच में आमने-सामने थीं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण ऐसा करना पड़ा। टीम संयोजन ठीक करने के लिए शार्दुल ठाकुर को बाहर होना पड़ा। मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग-11 में रखा गया और शमी ने इस मैच में पांच विकेट लेकर टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित किया।
विज्ञापन


मोहम्मद शमी को रोहित शर्मा ने नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया। शमी ने इस विश्व कप में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। उन्होंने कीवी ओपनर विल यंग को क्लीन बोल्ड कर दिया। यंग 27 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। शमी का विश्व कप इतिहास में यह 32वां विकेट था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, शमी ने विश्व कप में इतिहास भी रच दिया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में दो बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज बन गए। शमी ने पिछले विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे।

अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
गेंदबाज विकेट
जहीर खान 44
जवागल श्रीनाथ 44
मोहम्मद शमी 36
अनिल कुंबले 31

मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
चार मैचों में नहीं खेले शमी
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले चार मैचों में शमी नहीं खेल पाए। टीम संयोजन के कारण उनकी जगह नहीं बन पा रही थी। शमी की जगह मोहम्मद सिराज को लगातार मौके दिए जा रहे हैं और सिराज अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कहर बरपा दिया। उन्होंने जोरदार वापसी की और पांच विकेट अपने नाम किए। शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर पांच विकेट लिए।
विज्ञापन

मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने एक साथ कपिल देव समेत पांच गेंदबाजों को पीछे छोड़ा
विश्व कप में भारत के लिए एक मैच में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले में मोहम्मद शमी के अलावा कपिल देव, वेंकटेश प्रसाद, रॉबिन सिंह, आशीष नेहरा और युवराज सिंह का नाम है। शमी को छोड़कर बाकी सभी ने एक-एक बार ऐसा किया है।

ताहिर की बराबरी भी की
शमी ने विश्व कप में पांचवीं बार मैच में चार या उससे अधिक विकेट लिए। इस मामले में वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। शमी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर की बराबरी की। उनसे आगे अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं। उन्होंने छह बार ऐसा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें